ये जादूगर करता है Hypnotize... लेकिन दूसरों की बीवियों को. अब तक 6 औरतें भागी हैं इसके प्यार में

जादूगर अपने जादू से लोगों को प्रभावित करता है. कभी चीज़ों को गायब करता है, तो कभी उसका आकार बदल देता है. वे अपनी इस कला में पूरी तरह से पारंगत भी होते हैं. समय, नज़र और तेज़ी जादूगर की पहचान होती है. उनका इस्तेमाल करके दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ते हैं. लेकिन यूपी के बरेली में एक ऐसा जादूगर निकला जो जादू की आड़ में लोगों की पत्नियों को गायब करता है. अब तक उसने 6 लोगों की पत्नियों को गायब भी कर दिया है. फ़िलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

महिलाओं को सम्मोहित करता था

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जादूगर जादू के एवज में महिलाओं को सम्मोहित करता था. जादूगर के प्रभाव में आने के बाद महिलाएं घर में रहने से मना कर देती हैं.

Source: nymag

पति हैं परेशान

हनमना गांव के निवासी आदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रानी पिछले कई दिनों से लापता हैं. उनके अलावा 5 लोग और हैं जिनकी पत्नियां घर से गायब रहती हैं. उन्होंने जादूगर पर आरोप लगाया कि जब से ये महिलाएं जादूगर के प्रभाव में आई हैं, तब से ऐसा हो रहा है.

Source: gettyimages

'जादूगर नहीं ठग है'

पुलिस कह रही है कि इस तरह का ये पहला मामला है. ऐसे में हमारे पास फिलहाल कोई सबूत नहीं जिससे आरोप साबित हो सके, फिर भी मामले की जांच हो रही है.

Source: dawn

जादू के बाद बीवियों पर क्या होता है असर?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जब ये जादूगर महिलाओं को सम्मोहित करता है तो महिलाएं पूरी तरह से वश में हो जाती हैं. उनका मन घर को कामों में नहीं लगता है, वे उदास रहती हैं. घर में परिजनों के सोने के बाद घर से बाहर भाग जाती हैं.

Source: ibnlive

कौन है ये जादूगर?

आरोपी जादूगर का नाम राजा राम है जो बारी खेड़ा का रहने वाला है. उनका मानना है कि हो सकता है कि जिनकी पत्नियों के साथ ऐसी घटना घटी है वो किसी मनोवैज्ञानिक दवाब की वजह से हुई होगी.

Source: quora
Story Source: timesofindia
All Images are Representational

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया