प्यार की सीढ़ी पर चढ़ कर Kiss करना है ज़रूरी, वरना मिलता है 7 साल का श्राप

Guanajuato मैक्सिको का एक बहुत पुराना शहर है. ये शहर वैसे तो संकरी गलियों और सीढ़ियों से भरा हुआ है. लेकिन इस शहर में एक ऐसी गली है जहां हर पर्यटक ज़रूर जाना चाहता है. शहर के अंदर दाखिल होने पर आपको वहां कपल्स की भीड़ देखने को मिल जाएगी.





इसका कारण है उस गली की तीसरी सीढ़ी. इस तीसरी सीढ़ी को प्रेमी जोड़ो के लिए काफ़ी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस सीढ़ी पर अगर कोई जोड़ा Kiss करता है तो उसे 15 साल का गुड लक मिलता है, और अगर किसी जोड़े ने Kiss नहीं किया तो 7 साल का श्राप.


जोड़े अपने लिए गुड लक की चाहत में यहां खिचे चले आते हैं. खास कर वेलेंटाईन डे पर तो यहां कप्लस का सैलाब सा उमड़ पड़ता है.


इस जगह के पीछे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं है. लोग बताते हैं कि एक वक़्त यहां Ana नाम की लड़की रहती थी, जो की एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती थी, इसके ही बगल में Carlos नाम का एक गरीब लड़का रहता था. एक रात इसी सीढ़ी पर Kiss करते वक़्त लड़की के पिता ने दोनों को पकड़ लिया, और दोबारा ऐसा न करने की धमकी दे डाली. प्यार में पागल दोनो अगली रात एक बार फ़िर उसी जगह मिले और एक बार फ़िर वो पकड़े गए. पिता जैसे ही लड़के को मारने के लिए आगे बढ़े, लड़के का पैर इसी सीढ़ी से फिसल गया और उसकी मौत हो गई. इस ग़म में लड़की ने भी अपनी जान दे दी.


शहर में मिलने वाली गाईड में भी आपको ये स्टोरी पढ़ने को मिल जाएगी. गाईड में ये भी लिखा है कि इस जोड़े का भूत यहां आने वाले हर कपल पर नज़र रखता है और इस सीढ़ी पर Kiss करने पर जोड़े को 15 साल का गुड लक देता है और अगर किसी ने Kiss नहीं किया तो फ़िर 7 साल का श्राप मिलता है.


अब इस कहानी में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं. लेकिन जोड़े इस बात को पूरी तरह सच मानते हैं और हर जोड़ा इस सीढ़ी पर चढ़ कर Kiss करता है. इसे प्यार की सीढ़ी भी कहा जाता है.
Image Source: bbc

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया