Maid से Model तक... एक नेक इंसान चाहे, तो किसी की भी ज़िन्दगी बदल सकती है

आमतौर पर हम अपने घर की कामवाली बाई को कितना भाव देते हैं? हाल-चाल पूछने से ज़्यादा, और 'ये ठीक से करो, वो ठीक से करो' कहने के अलावा हम उनसे ज़्यादा बातें करना भी पसंद नहीं करते. बराबर में बैठाना तो छोड़ ही दीजिये. लेकिन समय के साथ चलने और खुले दिमाग के होने की मिसाल साबित की है गुड़गांव की एक डिज़ाइनर Mandeep Nagi ने, जो Shades of India की डिज़ाइन हेड हैं और Good Earth के लिए भी काम करती हैं.
अपने नए कलेक्शन Cinnamon के लिए मंदीप को एक अलग मॉडल की खोज थी, और आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि वो मॉडल उन्हें अपने पड़ोसी की बाई में ही नज़र आई. मंदीप ने The Hindu को बताया कि, "The emphasis of our new collection, Cinnamon, is on textures and I wanted someone extraordinary".
कमला (बदला हुआ नाम) को मंदीप ने मॉडलिंग के लिए जब कहा, तो उसे लगा कि वो मज़ाक कर रही हैं. उसने उनसे कुछ वक़्त मांगा और अंत में हां कर दी. कमला को प्रोफेशनल मॉडल्स के बीच शायद घबराहट हो, लेकिन वो खुद भी अपनी सुंदरता से अनजान थीं, जब तक मंदीप ने उन्हें नहीं तराशा.
पहले 
और अब... 
ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखा है क्या? 
कॉन्फिडेंस की कमी नहीं 
खूबसूरती देखने वाले कीआंखों में होती है 
कमला या Cameron?
शर्मीली सी...
इन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि ये ऐसी भी लग सकती हैं 
अब आप ही बताइये, मंदीप को एक सलाम तो बनता है न?
Source: thebetterindia.com

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया