
भारतीय
सेना को दुनिया की सबसे अच्छी सेनाओं में से एक माना जाता है. फ़िर वो
आर्मी हो, नेवी हो या फ़िर एयर फ़ोर्स. हम हर जगह बड़ी से बड़ी ताकत को
हराने में पूरी तरह सक्षम हैं. लेकिन क्या आपने कभी अपनी तीनों सेना के
Salutes पर गौर किया है. तीनों सेनाओं के Salute एक दूसरे से अलग हैं, और
हमारी सेनाओं में एक सही Salute कैसा होता है, इसके बारे में थोड़ी सी आपको
जानकारी देते हैं.
1. आर्मी
सबसे पहले आर्मी के Salute की बात करते हैं. आर्मी Salute में हाथ की
हथेली बिलकुल सामने रहती है और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि बीच की
उंगली भौं के समानांतर हो. Salute के वक़्त पूरा शरीर स्थिर होता है जो इस
बात को प्रमाणित करता है कि Salute करने वाले ने कोई हथियार नहीं छिपा रखा
है और वो पूरी ईमानदारी से अपने वतन की सुरक्षा के लिए तैयार है.
2. नेवी
नेवी के Salute में हथेली ज़मीन की तरफ़ पूरी 90 डिग्री पर झुकी होती
है. इसका कारण है जहाज़ पर लगातार काम करना, जिससे हथेलियां गंदी हो जाती
हैं. इस Salute में अंगूठे के बाद वाली उंगली भौं के समानांतर होती है.
आपको एक बात बताऊं, ये Salute मुझे काफ़ी पसंद है.
3. एयर फ़ोर्स
साल 2006 से पहले एयर फ़ोर्स और आर्मी के Salute एक ही थे, लेकिन 2006
से एयर फ़ोर्स ने अपना Salute बदल दिया. दरअसल एयर फ़ोर्स का Salute आर्मी
और नेवी के बीच का है. इसमें हथेली 45 डिग्री पर मुड़ी होती है और हाथ तेजी
से Salute की मुद्रा में जाता है और बिना देरी किए नीचे आता है. आर्मी और
नेवी में जहां Salute को सम्मान में रोका जाता है, वहीं एयर फ़ोर्स में
Salute को तुरंत हटा लिया जाता है.
Feature Image Source: The Hindu