एक बार फिर लोगों को दुनिया की सैर कराने आ रहा है Titanic
Image Source: History
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार फिर से बिलकुल वैसा ही Ship बनाया जा रहा है, जैसा दुनिया का सबसे बड़ा RMS Titanic था.
ऑस्ट्रेलिया के अरबपति Clive Palmer और उनकी Blue Star Line Company, जल्द ही Titanic 2nd, को लॉन्च करने वाले हैं. इस शिप का डिज़ाइन देखने में हू-ब-हू Titanic जैसा होगा, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं.
पुराने Titanic की तरह ही यह 270 मीटर लम्बा, 53 मीटर ऊंचा होगा. बस फर्क इतना है कि इसमें केवल Second और Third Class टिकट्स ही मिलेंगे.
Image Source: Metro
Blue Star line के Marketing Director James McDonald के अनुसार, Titanic 2nd में यात्रियों के लिए नई तरह की निकास प्रणाली, सेटेलाइट कंट्रोल, डिजिटल नेविगेशन और रडार सिस्टम्स के साथ वो सब कुछ होगा जो आप 21वीं सदी के Ship में देखना चाहेंगे.Titanic 2nd की पहली यात्रा Southampton से New York तक नहीं, बल्कि Eastern China के Jiangsu से Dubai तक होगी. ऐसी संभावनाएं हैं कि 2018 में Titanic 2nd अपनी पहली यात्रा करेगा.
गौरतलब है कि 1912 में पुराने Titanicदुर्भाग्यवश अपनी पहली यात्रा के दौरान North Atlantic सागर में स्थित Iceberg से टकराने की वजह से डूब गया था. इस घटना में 1500 यात्री और जहाज पर काम करने वाले सभी कर्मियों की मौत हो गई थी.