आईएसआईएस ने लांच किया WhatsApp सरीखे का एप्प. ये है दुनिया के लिए खतरे की घंटी
आतंकी संगठन आईएसआईएस आये दिन अपना क्षेत्र बढ़ाता जा रहा है. हथियारों से युद्ध लड़ने वाला ये आंतकी संगठन अब अपने एक ऐसे हथियार के साथ आया है, जो सीधे-सीधे तकनीक से जुड़ा हुआ है. आईएस ने अब एक नई एप्लिकेशन लांच की है, जिसका नाम Alrawi है.

Source: indiatimes
उच्च तकनीक का प्रयोग
आईएस ने इस एप्प को सुरक्षा के लिहाज से WhatsApp से भी उम्दा बनाया है. टेकचर्च नामक तकनीकी संस्था का कहना है कि, "इसके पीछे किसी बड़ी फ़र्म का हाथ है. ऐसी एप्प इतनी आसानी से नहीं बनती, तकनीक के साथ-साथ पैसे और पहुंच की भी ज़रूरत पड़ती है.”

Source: techradar
किसी ने नहीं किया इसे बैन
ये एप्प कोई सामाजिक सरोकार से तो जुड़ा नहीं है, बल्कि आईएस के आंतकी इस एप्प से सीधे-सीधे जुड़े हुए हैं. अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए इस एप्प का इस्तेमाल कर रहे हैं. गौर करें कि अभी तक इसे किसी ने बैन नहीं किया है. सूत्रों से पता चला है कि ये एक न्यूज़ पोर्टल की तरह भी काम करता है.Amaq News Agency का इसके पीछे हाथ माना जा रहा है. ये न्यूज़ एजेंसी सीधे-सीधे आईएस से जुड़े होने का दावा करती है.