
क्या आपने कभी किसी ऐसे पत्थर के बारे में सुना है, जिसके पास आग जलाओ
तो WiFi के सिग्नल पकड़ने लगे हों. आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा
पत्थर होता है. जर्मनी में इन दिनों एक स्पेशल पत्थर सोशल मीडिया में
सुर्खियां बटोर रहा है. इस खास किस्म के पत्थर की ख़ूबी है कि इसके पास आग
जलाने पर WiFi सिग्नल मिलने शुरू हो जाते हैं.
ऐसा ही एक पत्थर जर्मनी के Neunkirchen Museum में है, जिसके पास आग
जलाने से WiFi सिग्नल मिलने शुरू हो जाते हैं. दरअसल, पत्थर के भीतर एक
थर्मो इलेक्ट्रिक जेनरेटर लगाया गया है, जो गर्मी को बिजली में बदल देता
है. बिजली मिलते ही WiFi राउटर ऑन हो जाता है और इंटरनेट सिग्नल मिलने लगते
हैं.
पत्थर का वजन करीब 1.5 टन है और इस आर्ट वर्क को 'कीप एलाइव' नाम दिया
गया है. इसे एरम बर्थोल नाम के शख्स ने बनाया है. फ़िलहाल WiFi जेनरेटर की
फोटो सोशल साइट पर काफी शेयर की जा रही है और कई लोग इसे अनोखा बता रहे
हैं. ख़ास बात यह है कि जर्मनी के इस Museum में आने वाले लोगों को ख़ुद आग
लगाकर WiFi सिग्नल जेनरेट करने को कहा जाता है.
Feature Image Source: Jagran.com