इन बातों को जानने के बाद आप पब्लिक Wi-Fi कभी यूज़ नहीं करेंगे
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
हम भारतीयों को कितना भी चीज़ें अलग कर दें, लेकिन फिर
भी कुछ चीज़ें हमें हमेशा जोड़ के रखती हैं, जैसे कि मुफ़्तखोरी. भारत के किसी
भी कोने में चले जाओ, अगर कोई भी चीज़ मुफ़्त में मिल रही है, तो हर भारतीय
उसे दिल से अपनाएगा. कुछ ऐसा ही हाल होता है फ्री के Wi-Fi के केस में.
पड़ोसी के फ्री Wi-Fi से लेकर कॉफी शॉप में मिल रहे 10 मिनट के मुफ़्त Wi-Fi
का सदुपयोग करने का मौका हम कभी हाथ से जाने नहीं देते.
जब आदमी की आंखों के आगे
Torrent से फ्री में लेटेस्ट मूवी डाउनलोड, Youtube पर नए-नए शोज़ और फ़ोन को
फ्री में Update करने की पट्टी बंधी होती हैं, तो उसे फ्री के Wi-Fi से
बड़ा दुनिया में कुछ नहीं लगता. लेकिन इस पट्टी को खोल कर देखें तो पता
चलेगा कि Public Wi-Fi और पड़ोसी का Wi-Fi आपकी प्राइवेसी पर सबसे बड़ा
प्रहार है. Source: Pcmaजब आप रेस्टोरेंट, कॉफ़ी शॉप, एयरपोर्ट सरीखी सार्वजनिक जगहों पर Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो न जाने कितने लोगों की नज़र आपके बैंक अकाउंट, Gmail/Yahoo डीटेल्स पर रहती हैं. जब भी आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो ऐसे में आपकी कई डिटेल्स भी पब्लिक हो जाती हैं. कई लोग इंटरनेट बैंकिंग करते हुए अपने पासवर्ड्स डालते हैं. या जब आप कोई App Install करते हैं, उसमें आपको अपनी काफ़ी जानकारी देनी होती है. पब्लिक Wi-Fi में आपसे जुड़ी इतनी महत्वपूर्ण जानकारी कई हैकर्स के पास पहुंच सकती है. वो इससे आपकी बैंक डिटेल्स, मेल पासवर्ड्स निकाल के आपका अकॉउंट हैक कर सकते हैं. ऐसा कई लोगों के साथ होता है.
कैसे बचें?
Source: Muftinternet
अगर आप ख़ुद भी Wi-Fi यूज़ करते हैं, तो आपने देखा होगा कि Connect करते वक़्त Wi-Fi का पासवर्ड डालना होता है. जब भी कोई Wi-Fi Network आपसे मांगे तो इसका मतलब, वो Encrypted है. Encrypted का मतलब हुआ आपकी जो भी इनफार्मेशन होगी, वो सिर्फ आपके सिस्टम और Wi-Fi तक सीमित रहेगी. लेकिन सार्वजनिक Wi-Fi जहां आप बिना पासवर्ड के Connect कर लेते हैं, उसमें सब कुछ Unencrypted होता है. मतलब आपकी हर ज़रूरी जानकारी को कई लोग देख सकते हैं. आप बैंक से पैसे ट्रांसफर करेंगे तो भी सबको पता चल जाएगा, क्योंकि आपसे जुड़ी हर जानकारी आप पर नज़र गड़ाए Hacker तक पहुंच जाएगी. सोच लो, फ्री का Wi-Fi कहीं लाखों की चपत न लगा दे!
VPN रखता है सुरक्षित
VPN
यानि Virtual Private Network की मदद से आप Public Network पर बिना अपनी
ID शो किये सर्फ कर सकते हैं. यहां पर Data Encrypted होता है और आप बिना
किसी दिक्कत के इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं.
उम्मीद है, इतनी जानकारी मिलने के बाद आप फ्री इंटरनेट का यूज़ सचेत हो कर करेंगे!
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
कहा जाता है कि जंगल की आग से भी तेज़ कोई चीज़ फैलती है तो वो चीज़ अफवाह होती है. और जो बिना किसी सहारे के ही सैकड़ों, हज़ारों मीलों का सफ़र तय कर लेती है. हम हर रोज कोई न कोई नयी ख़बर सुनते हैं, जिनमें से कुछ सच और कुछ झूठ भी हुआ करती हैं. इससे जुड़ी ही एक बहुत पुरानी कहावत है जो हिटलर के प्रचार मंत्री ‘गोएबल्स’ से जुड़ती हैं. गोएबल्स कहता था कि किसी भी झूठ को 100 बार यदि जोर-जोर से बोला जाए तो वह अंतत: सच लगने लगता है. तो पेश हैं इंडिया के वे 10 ऐसे झूठ जिन्हें हम अब तक सच मानते रहे हैं. 1. 1960 रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस के दौरान मिल्खा सिंह ने पीछे मुड़ कर देखा “फ्लाइंग सिक्ख” के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर, मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस में कभी भी सबसे आगे नहीं थे. और न ही उन्होंने उस रेस में कभी पीछे मुड़ कर देखा था. वे इस रेस में पांचवे नंबर पर थे और काफ़ी मेहनत-मशक्कत के बाद चौथा स्थान हासिल कर सके थे. Source: merepix 2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी सन् 1999 में आई मुखर्जी रिपोर्ट बताती...