हर
यात्रा का अपना अलग एहसास होता है. और जब बात हो हवाई यात्रा की, तो इसका
कहना ही क्या! दूरियों को चंद घंटों में पूरा करना और इसमें मिलने वाले
अनुभव की बात ही कुछ और है. हम सब इस बात से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं कि लम्बे
सफ़र के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पर आज जिन
एयरलाइन्स की बिज़नेस क्लास सर्विसेस के बारे में हम आपको बता रहे हैं,
उन्हें देख कर आपका दिल भी किसी लम्बे सफ़र पर जाने का करने लगेगा.
1. British Airways First Class
लंदन से न्यूयॉर्क के बीच उड़ान भरने वाले Boeing 747-400 में यात्रा के
दौरान दी जाने वाली सुविधायें, फर्नीचर और लाइटिंग किसी 4 स्टार होटल से कम
नहीं. यहां यात्री को चप्पल और नाईट सूट उपलब्ध कराया जाता है.
2. Thai Royal First Class
लक्ज़री किसे कहते हैं, अगर ये जानना हो तो एक बार Thai Royal First
Class A380 की फ़्लाइट में सफ़र ज़रूर करना चाहिए. Thai Royal अपने
यात्रियों को सोने के दौरान प्राइवेसी के साथ-साथ स्पा जैसी सुविधायें भी
उपलब्ध कराता है. ऊपर से Bulgaria के प्रोडक्ट्स यात्री के सफ़र को और भी
सुहाना बनाने का काम करते हैं.
3. Virgin Atlantic A330 Upper Class
इसकी चमचमाती हुई लाइटिंग और चमकदार इंटीरियर किसी डिस्को में मौजूद
होने का एहसास कराते हैं. यहां का मनोरंजन सेक्शन भी बेहद खास और दिल को
लुभाने वाला है.
4. Jet Blue Mint Class
केवल न्यूयॉर्क/बोस्टन, लॉस एंजेलेस/सेन फ्रांसिस्को के बीच चलने वाली
Jet Blue Mint अपने लाजवाब खाने के साथ-साथ अपने इंटीरियर्स के लिए
प्रसिद्ध है. यहां मौजूद बिज़नेस क्लास सीटें किसी ऑफ़िस केबिन से कम नहीं.
5. Air France A380 First Class
लक्ज़री सीटों के नाम पर इस फ़्लाइट में केवल 9 सीटें मौजूद हैं, पर हर
सीट को खुद ही आराम से कंट्रोल किया जा सकता है, जिस पर पजामे से ले कर हेड
फ़ोन तक कई चीज़ें आपके आस-पास रहती हैं. इसके अलावा किसी अन्य सहायता के
लिए अटेंडेंट भी हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लिए तैयार रहते हैं.
6. Qatar Airways Business Class
इस फ़्लाइट में प्राइवेसी के लिए जनरल से बिज़नेस क्लास तक कहीं कोई जगह
नहीं है, पर हां... पर बिज़नेस क्लास में आप LCD द्वारा खुद के लिए थोड़ी
प्राइवेसी ज़रूर पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा यहां Wifi की सुविधाओं सहित
यात्रियों के लिए बार भी खोला गया है.
7. ANA First Square
यहां पर Emirates की तुलना में थोड़ी काम प्राइवेसी मौजूद है, पर अपनी
सुविधा के अनुसार इसे ढाल सकते हैं. सीट को समतल कर आप इसे बेड का रूप देने
के अलावा तकिया भी लगा सकते हैं.
8. Emirates First Class Suites
इसमें उपलब्ध कराये जाने वाले केबिन औरों की तुलना में काफ़ी बड़े और
आरामदायक हैं. यहां के खाने के बारे में ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि "ये
नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा". इसके अलावा फर्स्ट क्लास बाथरूम और यहां की
सर्विस आपका मन मोह लेगी.
9. Etihad Diamond First Class
इस फ़्लाइट की पंचलाइन "FROM ABU DHABI TO THE WORLD” ही इसके बारे में
बताने के लिए काफ़ी है. फ़्लाइट में मौजूद खाने के मेनू में दुनिया का लगभग
हर खाना शामिल है, जिसका आर्डर लेने खुद सेफ़ आप तक आते हैं.
10. Singapore Airlines
लक्ज़री सर्विस उपलब्ध कराने के मामले में Singapore Airlines A380
Suites Frankfurt- JFK का नाम सबसे ऊपर आता है. इसका किराया $5500- $23000
तक है. यहां सिंगल बेड से ले कर कपल्स के लिए भी बेड्स उपलब्ध है. बार,
स्पा और ड्रिंक सर्विस देने के अलावा यहां मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं.
This article is curated from: wonderslist