>> 14 साल की लड़की ने अपने घर से 38 लाख रुपए चुरा लिए

14 साल की लड़की ने अपने घर से 38 लाख रुपए चुरा लिए और निकल गई दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने। वाकया मुम्बई का।

खबरों के मुताबिक, लड़की के पिता को एक जमीन सौदे में 38 लाख रुपए मिले थे, जो उन्होंने घर में सेफ में रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर से रुपए चोरी हो गए हैं। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि चोरी की सूचना देने वाले बिल्डर की बेटी अपने सहेलियों के साथ गायब है। पुलिस को शक हुआ कि मामला चोरी के साथ अपहरण का भी हो। बाद में छानबीन में पता चला कि लड़की और उसकी सहेलियां देहरादून में हैं।

करीब दो दिनों में उन्होंने 1 लाख रुपए खर्च कर डाले थे। उनके पास से 37 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

लड़की को ऐसा करने की प्रेरणा एक टीवी सीरियल से मिली थी।

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया