>> दुनिया के 7 ऐसे छिपे खजाने जिन्हें हर कोई पाना चाहता है
1. लगभग 1 करोड़ दस लाख अमरीकी डॉलर ($11 million) की कीमत के सोने के सिक्के घर के पिछवाड़े में मिले...
यह बात लगभग साल भर पहले की है, जब कैलिफॉर्निया में रहने वाले एक जोड़े ने अपने कुत्ते को टहलाने के दौरान सोने के सिक्कों का खजाना पा लिया. आठ बड़े-बड़े डिब्बों में 1,427 दुर्लभ सिक्के ज़मीन में गाड़ कर रखे गए थे. सिक्का एक्सपर्ट डॉन कागिन के अनुसार इन सिक्कों की कीमत एक करोड़ दस लाख अमरीकी डॉलर थी.यह जोड़ा जो अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता था ने कुछ सिक्कों को उनके पास रखने के बाद कुछ सिक्कों को वहां के स्थानीय चैरिटी में दे दिया. और बाकी सिक्कों को Amazon पर बेच दिया. आज भी उन सिक्कों की तस्वीरों को Amazon.com और कागिन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
Source: mashable
2. किसी छोड़ दिए गए घर की दीवारों से दो लाख डॉलर ($200,000) कीमत के सिक्के मिले...
जेफ बिडलमेन जो पेन्सिलवानिया में रेयर कलेक्टिबल्स के मालिक हैं, को एक परिवार हेतु परित्यक्त घर के साफ-सफाई के दौरान निरीक्षण में लगभग $200,000 कीमत के सिक्के दीवारों के भीतर मिले.बिडलमेन बताते हैं कि उन्हें दीवारों के भीतर एक छेद दिखाई दिया जिस पर चोट करते-करते उनके जूते फट गए. मगर यह सारा प्रकरण पैसा वसूल से बहुत ज्यादा था. सिक्कों के बारे में पूछने पर वे कहते हैं कि सारे सिक्के अब घर के मालिक के ट्रस्ट फंड में रखे हुए हैं.
Source: dailymail
3. थ्रिफ्ट स्टोर पर एक सोफे में बहुमूल्य पेंटिंग का मिलना...
सन् 2007 में एक गैर चिन्हित जर्मन छात्रा ने बर्लिन के कबाड़ मार्केट से $215 में एक सेकेंड हैंड सोफा खरीदा. अपने घर पहुंचने पर जब उसने इसे खोला तो उसे 15 इंच लंबी और 10 इंच चौड़ी ऑयल पेंटिंग मिली, जिस नीलाम करके उसने हाम्बुर्ग कला नीलामी में $27,630 पाए.हालांकि उस कलाकार का नाम आज भी एक रहस्य ही है कि उस पेंटिंग को किसने बनाया था. मगर 17वीं सदी में बने इस पेंटिंग को वेनिस के फेमस पेंटर कार्लो सारासेनी के नज़दीकी द्वारा बनाया गया माना जाता है. इस पेंटिंग का नाम Preparation to Escape to Egypt है.
Source: mashable
4. डिप्रेशन-एरा (अवसाद-दौर) में एक बाथरूम की दीवारों से मिले $1,82,000
बॉब किट्स जो ओहियो क्लीवलैंड में एक ठेकेदार हैं ने एक घर की रिपेयरिंग के दौरान $182,000 कीमत के बिल्स बाथरूम की दीवारों में पाए. उन दीवारों में उन्हें एक सफेद लिफाफा मिला जिस पर “P. Dunne News Agency” का वापसी पता लिखा था. कहते हैं कि पैट्रिक डुने नामक बिजनेसमैन ने डिप्रेशन एरा के दौरान वहां सम्पदा छिपा दी थी.हालांकि यह धन-सम्पदा भी विवादों से अछूता न रह सका कि, किट्स, रीस और पैट्रिक डुने के संततियों ने भी इस पर दावा ठोक दिया, और आज भी यह मामला लीगल वजहों से फंसा हुआ है.
Source: moneycrashers
5. जौ के खेत में पुरातन काल के सिक्के, कीमत $4,26,856
मार्टिन इलियट अपने भाई केविन इलियट को इंग्लैंड के अपने खेतों में मेटल डिटेक्टर इस्तेमाल करना सीखा रहे थे. इसी दौरान उन्हें 9,213 पुरातन चांदी के सिक्के ज़मीन के भीतर दबे मिले. इस खोज ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ डाला.हालांकि उन पाए गए सिक्कों में से अधिकतर तो आम सिक्के थे, मगर उनमें से दो ऐसे सिक्के थे जिन्हें इंग्लैंड में पहले कभी नहीं देखा गया था. सन् 2000 में इन सिक्कों की कीमत ($4,26,856) तय की गई थी, जिसे Somerset County Council ने खरीदा था.
Source: bbc.com
6. स्वतंत्रता घोषणा पत्र को कबाड़ी बाजार में पाया गया...
सन् 1989 में एक गुमनाम शख्स ने पेन्सिलवानिया के कबाड़ बाज़ार से $4 में एक पेंटिंग खरीदी. मगर उसे इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं था कि उसके हाथ 1776 के स्वतंत्रता घोषणा पत्र की 24 वास्तविक प्रतियां हाथ लगी हैं.सन् 1991 में उसने इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को $2.42 million में नीलाम किया. और तब से 9 साल बाद इन दस्तावेजों को मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर ने $8.14 million में खरीदा.
Source: flickr
7. एक स्टोरेज यूनिट में $5,00,000 कीमत के सिक्के मिले...
किस्मत जब देती है तो छप्पर फाड़ के देती है. और ऐसा ही हुआ जॉन के साथ अमरीका में जब उन्होंने एक परित्यक्त स्टोरेज यूनिट को $1.100 में नीलामी में खरीदा.इस स्टोर के भीतर ही एक रबर का कंटेनर पड़ा था, जिसमें कुछ दुर्लभ सिक्के और कुछ सोने-चांदी के बिस्किट मिले. हालांकि नीलामी अमरीका के मशहूर कम्पनी ने कराई थी, मगर उनकी और कैमरे की नज़र इस कंटेनर पर नहीं पड़ पाईं थी.
Source: dailymail
ये तो हुईं विदेशी खजानों की बातें, मगर हमारे देश में भी ऐसी कई कहानियां प्रचलित हैं. और आपमें से कोई ऐसे किस्से कहानियों को जानता है तो हमें कमेंट करके सूचित करें...
Feature Image Source: goldirastrategies