>> स्टार जो अपने एक्स को देखते ही बना लेते हैं दूरी
हर व्यक्ति को अपने एक्स गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड को सामने देखकर
थोड़ी झिझक महसूस होती है। किसी समारोह में अगर उनसे मुलाकात हो जाए तो बस
उनसे नजर छुपाकर बचना भारी हो जाता है। ये एमबेरेसिंग मोमेंट केवल हमारी
लाइफ में ही नहीं बल्कि हमारे फिल्मी सितारों की जिंदगी में भी होते हैं।
किसी इवेंट में अगर ये सितारे अपने एक्स से मिल जाएं तो देखिए वो ऐसे शो ऑफ
करते हैं कि वो एक-दूसरे को जानते तक नहीं। आज हम ऐसे ही स्टार्स की बात
करने वाले हैं जिनकी लाइफ में ये मोमेंट अक्सर आ ही जाते हैं।
1 बिपाशा-जॉन इब्राहमइंडस्ट्री में लव बर्ड के रूप में पहचाने जाने वाले जॉन-बिपाशा की लव स्टोरी मशहूर थी। दोनों साथ रहने लगे थे, पर कहानी में अचानक मोड़ आया और दोनों की लव स्टोरी समाप्त हो गई। अब ये दोनों जब किसी इवेंट में मिलते भी हैं तो नजरें बचाते ही नजर आते हैं।
Image Source: http://cdn26.us3.fansshare.com/
2. रेखा-अमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन और रेखा दोनों ने एक दूसरे के साथ फिल्में की। पर्दे पर प्रेम करते-करते दोनों आपस में भी प्रेम करने लगे। बरहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई पर मीडिया में इनकी प्रेम कहानी के किस्से आम हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ खुश हैं। ये दोनों अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कार्यक्रमों में मिल जाते हैं, लेकिन कार्यक्रमों में ये एक दूसरे से मिलते तक नहीं और दूरी बनाए रखते हैं।
Image Source: http://www.infobuzzmedia.com/
3. करिश्मा-अभिषेकअभिषेक भी अपनी जिंदगी में प्यार कर चुके हैं। उनकी बात तो शादी तक भी पहुंचने वाली थी। पर अफसोस प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका। अभिषेक करिश्मा का रिलेशन कई वर्षों तक चला, लेकिन सगाई से आगे नहीं बढ़ पाया। यह भी ऐसा ही कपल है जो समारोह में एक साथ नजर तो आता है पर दूर-दूर।
4. ऐश-सलमान
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ी में अगर पहला नाम अमिताभ और रेखा का आता है तो दूसरी पॉपुलर जोड़ी का ताज ऐश और सलमान के नाम ही रहेगा। ऐश और सलमान की मोहब्बत फिल्म हम दिल दे चुके सनम से नजर आने लगी थी। परन्तु कई कारणों से ये मोहब्बत आगे नहीं बढ़ पाई। समारोह में यह जोड़ी भी एक दूसरे से ऐसे आंखें चुराती नजर आईं।
Image Source: http://media2.intoday.in/
5 शाहिद-करीना कपूरबॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में शुमार शाहिद और करीना की जोड़ी के लिए लोग सलामती की दुआ मांग करते थे। अचानक इस जोड़ी ने दूरियां बना ली। आज जब भी ये कपल कभी किसी फंक्शन में मिलता है तो एक दूसरे से दूर भागता ही नजर आता है।
Image Source: http://xdesktopwallpapers.com/
6. शिल्पा-अक्षयशिल्पा और अक्षय की जोड़ी भी एक समय ऐसी परवान चढ़ी थी कि लोगों को यह लगने लगा कि इनकी तो शादी पक्की है। हर बार की तरह अक्षय की बेवफाई बीच में आ गई और ये प्रेम कहानी भी अपने मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गई। एकता कपूर द्वारा दी गई पार्टी में दोनों देखे गए पर दोनों ही ऐसे नजर आए कि ये एक दूसरे को जानते तक नहीं।