>> यह झील कर देती है पत्थर में तब्दील
Image Source: http://discovermagazine.com/
सिर्फ ऐसा सोचना ही इंसान को हिला कर रख देता है, लेकिन यह सच है। आज हम
आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सच्चाई
सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।Image Source: http://i1.wp.com/
आपने अभी तक फिल्मों में कई बार देखा होगा कि पानी को छूने से इंसान क्या से क्या बन जाता है। यहां हम जिस झील की कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वैसा आपने ना कभी किसी फिल्म में देखा होगा और ना किसी कहानी में सुना होगा।जी हां, दुनिया में एक ऐसी झील है जिसके पानी को छूने वाला पत्थर बन जाता है। उत्तरी तंजानिया में नेट्रॉन नामक इस झील के किनारे पर जगह-जगह पशु-पक्षियों के स्टैच्यू नजर आते हैं। बताया जाता है कि झील के पानी में जाने वाले जानवर और पशु-पक्षी कुछ ही देर में कैल्सिफाइड होकर पत्थर बन जाते हैं।