>> सिर्फ़ नोट ही नहीं नोटों पर छपी तस्वीर भी बहुत कुछ बोलती है

हर करंसी की एक खास बात होती है कि उसमें देश की झलक देखने को मिलती है. अब जैसे अपने भारतीय रूपये को ही देख लीजिये. इसमें छपी फ़ोटोज़ हमें देश के कल्चर और डेवलपमेंट के बारे में बताती हैं. आज हम आपको रूपये की वैल्यू के साथ-साथ इस पर छपी फ़ोटो की भी वैल्यू के बारे में बता रहे है. तो इत्मीनान से पढ़िए, मामला पैसों का है दोस्त.

1. एक रूपया

कहने को तो ये एक रुपए का नोट छोटा सा है पर इसके ऊपर छपी ऑयल रिज की फ़ोटो भारत के उस विकास के बारे में बताती है, जो केवल औद्योगिक डेवलपमेंट के ज़रिए ही हो सकती है.

source: ibnlive 

2. दो रूपये

दो रूपये के नोट के बारे में बताने से पहले हम आपको ये बता दें कि ये नोट दो तरह का होता है. एक नोट पर भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट की तस्वीर छपी है, जो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की उन्नति को दर्शाता है. जबकि दूसरे नोट पर रॉयल बंगाल टाइगर की फोटो होती है, जो देश के राष्ट्रीय पशु को दर्शाने के साथ-साथ हमारी शक्ति को प्रदर्शित करती है.

3. पांच रूपये

पांच रुपए के नोट पर ट्रैक्टर चलाते किसान की फोटो होती है, जो दर्शाती है कि भारत के विकास में खेती की अहम भूमिका है.

4. दस रूपये

दस रूपये के नोट भी दो तरह के होते हैं. पुराने नोट पर मोर की तस्वीर होती थी, जो भारत की संस्कृति एवं पुरानी कला को दर्शाया करती थी. जबकि दस के नए नोट पर शेर, हाथी समेत कई जानवरों की तस्वीरें होती हैं, जो भारत की जैव विविधता को दर्शाती है.



5. बीस रूपये

बदलाव के दौर से गुजर चुके बीस रूपये के नोट के भी दो रूप बाज़ार में उपल्बध है. पुराने नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर में लगा चक्र भारत की भवन निर्माण में समृद्ध पुरानी कला को दर्शाता है. जबकि दूसरे नोट पर लगी पाम के पेड़ की फोटो अंडमान आइलैंड की तस्वीर है, जो भारत की समुद्री विविधता को दर्शाता है.

6. पचास रूपये

50 रुपए के नोट पर संसद भवन की तस्वीर है, जो भारत की डेमोक्रेटिक वैल्यूज़ और ट्रेडिशन को दर्शाती है.

7. सौ रूपये

100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है, जो भारत की सबसे ऊंची पहाड़ी कंचनजंगा से ली गयी है. यह भारत की ऊंची पर्वत श्रृंखला को दर्शाती है.

8. पांच सौ

पांच सौ के नोट पर डांडी मार्च की फ़ोटो है, जो भारत की आज़ादी की लड़ाई को दर्शाता है.

source: worldofcoins 

9. हज़ार रूपये

एक हज़ार रुपए पर गेहूं के पौधे के अलावा कम्प्यूटर, सेटेलाइट और टॉवर आदि की फ़ोटो है, जो इंडियन इकोनॉमी को विश्व मंच पर रखता है.

This article is curated from: bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया