>> लखनऊ की मिर्ज़ा सलमा बेग हैं देश की पहली रेलवे गेटमैन
स्टेशन पर गेटमैन का काम करती हैं.
source: dainikbhaskar
श्रम के लिहाज से ये कार्य केवल मर्दों के लिए जाना जाता था, क्योंकि इसमें लोगों को गेट पर रोकने के अलावा रेलवे के फाटक भी बंद करने पड़ते हैं. पर एक रेलवे भर्ती के दौरान जब रेलवे ने महिलाओं के लिए भी इसे खोला तो सलमा ने भी इस कार्य में रूचि दिखाई और रेलवे में गेटमैन के रूप में दाखिल हुईं.सलमा की मां लकवाग्रस्त हैं और पिता भी बहरेपन का शिकार हैं, जिसकी वजह से सलमा पर ही घर की सारी जिम्मेदारी का भार आ पड़ा. सलमा के रिश्तेदारों और दोस्तों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने सलमा को कोई लड़कियों वाला काम करने की सलाह दी. पर अडिग इरादे रखने वाली सलमा पर इन सब बातों का कोई असर नहीं हुआ और अपनी छोटी बहन की पढ़ाई और परिवार के सहयोग के लिए वो इस रास्ते पर चल पड़ीं. ट्रेनिंग और 12 घंटे की मेहनतकश जॉब के दौरान भी सलमा कभी बगैर हिजाब के नहीं दिखाई देतीं.