दुनिया के 10 ऐसे अद्भुत “Hot Water Springs” जिन्हें प्रकृति ने ख़ास आपके लिए बनाया है

अंग्रेजी में इसे हॉट स्प्रिंग और हिन्दी मे गर्म जल का सोता कहते हैं, अब मैं नहीं समझता कि मुझे कुछ और बताने की ज़रूरत है. प्रकृति के पास ऐसे सारे जुगाड़ हैं कि वह कहीं किसी चीज़ को गर्म तो किसी चीज़ को ठंडा रख सकती है. कहीं ज्वालामुखी हैं तो कहीं बर्फ़ ही बर्फ़. तो हम आप सभी के समक्ष लेकर आए हैं दुनिया के 10 ऐसे ही गर्म जल के सोते जिन्हें देखने और उनका मज़ा लेने के लिए पूरी दुनिया के लोग वहां पहुंचते हैं.


10. Deception Island Hot Springs

अंटार्कटिका का Deception Island दुनिया के कुछेक ख़ूबसूरत और सुरक्षित बंदरगाहों में से एक है. यह द्वीप वहां के किसी जीवंत ज्वालामुखी की वजह से बना है, जिसमें कई गर्म जल के सोते हैं. यहां के सोतों के जल का तापमान अलग-अलग होता है, जिनमें से कई बर्फ़ की तरह ठंडे होते हैं, तो कई का तापमान 70 °C. तक जा सकता है.

9. Cascate del Mulino, Italy

इटली के सटर्निया शहर की बाहरी सीमा में पाया जाने वाला यह गर्म जल का सोता इटली जाने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है. यह गर्म जल का सोता अपने उद्गम स्थल से निकलने के बाद यह पत्थरों से होकर गुजरता है. इस सोते के जल का तापमान 37 °C तक पहुंचता है. इस सोते के जल में सल्फर के अलावा कई और मिनरल पाये जाते हैं, जो शरीर और चर्मरोगों में भी सहयोगी होते हैं.

8. Blood Pond Hot Spring, Japan

अब जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है, जापान का यह ख़ूनी सोता जिसे नारकीय सोता भी कहा जाता है ख़ूनी लाल रंग का है. इसके लाल रंग के होने के पीछे की वजह इसमें अत्यधिक लौह तत्वों की वजह से है. जापान में इसे “जिगोकुस” अर्थात् नरक कहते हैं. यहां इसके आस-पास ऐसे 9 गर्म जल के सोते हैं लेकिन इसे सबसे ख़ूबसूरत माना जाता है.

7. Minerva Terrace, U.S.

मैमथ अर्थात् बेहद बड़े गर्म सोते के नज़दीक स्थित है Minerva Terrace जो अमेरिका के येलोस्टोन पार्क का हिस्सा है. यहां जल मेड़ों के बीच से निकलता है. यहां पाया जाना वाला चूना नाटकीय नज़ारे प्रस्तुत करता है. इसकी वजह से यह सीढ़ीनुमा गर्म जल का सोता बहुत ही ख़ूबसूरत नज़ारे प्रस्तुत करता है, जिसे देखने के बाद आप ख़ुद को इसमें समाने से नहीं रोक पायेंगे.

6. Takaragawa Onsen, Japan

जापानी भाषा में Takaragawa Onsen का मतलब होता है गर्म तालाब. इसे पूरी दुनिया के सबसे बढ़िया गर्म जल सोते में शुमार किया जाता है. इस सोते के जल में चोट व घावों को भरने, दिमागी विकृतियों से लड़ने, रक़्त के अनियमित प्रभाव को सही करने, चर्म रोगों से लड़ने की क्षमता भी है, जिसकी वजह से यह न सिर्फ़ जापान बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है.

5. Brahmakund Hot Springs, India

भारत के बिहार प्रांत के राजगीर जिले में स्थित यह गर्म जल का सोता सप्तपर्णी गुफे से निकलता है. राजगीर के गर्म जल सोते के नाम से मशहूर इस सोते में सात अलग-अलग धाराओं से आकर जल मिलता है. प्रचूर मात्रा में मिनरल होने के वजह इसमें उपचारात्मक विशेषता पायी जाती है. इसे हिन्दू धर्म के अलावा बौद्ध धर्म और जैन धर्म में भी काफी सम्मान के साथ देखा जाता है. यहां स्त्रियों और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान स्थान हैं.

4.  Grand Prismatic Spring

Grand Prismatic Spring अर्थात् प्रिज्म की तरह दिखने वाला यह सोता अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क के ऐसे हज़ारों गर्म जल सोतों में से एक है. इस सोते के भीतर के उबलते जल और इसमें पाये जाने वाले सोतों की वजह से इसमें प्रिज्म से निकलने वाले विकिरण और इंद्रधनुष के रंग दिखलाई पड़ते हैं. तो कहना ये है कि, जब तस्वीर में ये सोते इतने ख़ूबसूरत दिख रहे हैं तो फिर सामने से क्या नज़ारे दिखलाई पड़ेंगे.

3. Dominica’s Boiling Lake

कैरिबियाई सागर के एंटिलिस इलाके का यह गर्म जल का सोता दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गर्म जल का सोता है. यह UNESCO का हेरिटेज साइट भी है, जो मोर्ने ट्रॉएस पिटोन्स नेशनल पार्क में स्थित है. ग्रे और नीले रंग के सम्मिश्रण से बनने वाले रंग की वजह से और चारो तरफ़ पहाड़ियों से घिरे होने की वजह से यह अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है. इस सोते से निकलने वाले बुलबुलों की वजह यहां बादलों जैसा नज़ारा दिखता है, जो ख़ासा आकर्षक है.

2. Frying Pan Lake, New Zealand

न्यूज़ीलैंड के वायमांगु ज्वालामुखीय रिफ्ट घाटी के दर्रे से निकलने वाले इस सोते की चौड़ाई 200 मीटर है. यह पूरी दुनिया के गर्म जल के सोतों में सबसे बड़ा है. इस सोते के पानी में एसिड अर्थात् अम्लीय तत्व पाए जाते हैं जो इसे खट्टा बनाते हैं. इस सोते का तापमान अमूमन 50-60 °C. तक रहता है. इस सोते तक पहुंचने के लिए विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए व्हीलचेयर से पहुंचने की भी सुविधा है.

1. Pamukkale, Turkey

Pamukkale का शाब्दिक अर्थ तुर्की भाषा में कॉटन अर्थात् रूई होता है. इस सोते में 17 प्राकृतिक सीढ़ीनुमा बनावटे हैं. UNESCO की ओर से वैश्विक धरोहर के तौर पर चिन्हित इस गर्म सोते के नज़ारे आपको इसकी ओर खींचने के लिए पर्याप्त हैं. इन गर्म सोतों से निकलने वाले जल में पर्याप्त मात्रा में मिनरल पाये जाते हैं जो कई प्रकार के उपचारात्मक विशेषताओं को भी ख़ुद में समेटे है. यहां का गर्म जल जो देखने में नीला लगता है और संगमरमर जो सफेद हैं मिलकर अद्भुत नज़ारे प्रस्तुत करते हैं. इनमें सम्मोहन की बानगी देखी जा सकती है.

This Article is curated from: wonderslist

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया