>> इन 10 टॉयलेट्स में ज़रूरी काम के साथ होगा आपका इंटरटेनमेंट
1. Dessert Public Toilet
इस टॉयलेट का डिज़ाइन एक विशाल केक जैसा है, जिस पर आइसक्रीम की भरमार है. अगर आप जापान में हैं तो ही इसका उपयोग कर पाएंगे. खैर, कुछ लोगों को तो लगता ही नहीं है कि ये जगह एक टॉयलेट है. Oita में मौजूद इस टॉयलट को 2015 के आर्ट फेस्टिवल पर कुछ कलाकारों ने केक का रूप दिया था, जिसे देख कर लोग हैरान रह गए.
2. Shark Urinal
टोरंटो के जैक एस्टर बार में हल्के होने के लिए अलग तरह का टॉयलेट बनाया गया है. इस टॉयलेट में आपको शार्क देखने को मिलेगी. शार्क का मुंह खुला है, और उसके नुकीले दातों के बीच आपको वही करना है जो आप किसी दूसरे टॉयलट में करते हैं. और हां थोड़ा इस बात का ध्यान रखिएगा कहीं शार्क अपना मुंह न बंद कर ले!
3. Matakana's Sculptured Public Bathrooms
हर शहर में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा होती है. इन्हें बनाने में बेहद कम समय लगता है, लेकिन न्यूज़िलैंड के Matakana में स्थित इस टॉयलट को बनाने में 7 साल लग गए. शौचालय के गेट पर बनी मूर्तियां फाइन आर्ट का बेहतरीन नमूना है, जिनके निर्माण में 400,000 डॉलर लग गए.
4. America's Best Bathroom (in 2013)
डिंकी शहर विश्वविद्यालय के थियेटर बाथरूम को 2013 में देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ बाथरूम चुना गया था. इसने नौ रेस्ट रूम्स को हरा कर अपना स्थान सबसे ऊपर बनाया था. John Engel, Senior Marketing Manager at Cintas का कहना है कि ‘जब वे बाथरूम में गए तो उन्हें ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह किसी बाथरूम में दाखिल हुए हैं’.
5. World's Largest Public Urinal
चीन के चूंगचींग के इस बाथरूम के नाम विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक बाथरूम होने का रिकार्ड है. मिस्र मुखौटों के आकार के 1000 से ज़्यादा टॉयलेट इस इमारत की चौथी मंजिल पर मौजूद हैं. ये इमारत 3000 वर्ग मीटर की है. यहां के ‘लू’ में लोग गाने सुनने के साथ-साथ टीवी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. कुछ Urinals का आकार मगरमच्छ के खुले मुंह जैसा है, तो कुछ का Virgin Mary जैसा.
6. Pop-Up Public Toilet
इस टॉयलट का नाम ही लोगों को हैरान कर देता है. इस टॉलयट का Pop-Up नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यह सुबह के 3 बजे पर धरती की सतह से ऊपर आता है और रात के 10 बजे पर वापस धरती में समा जाता है.
इस शौचालय का आविष्कार एक डच कंपनी ने किया है, जिसमें लगभग 45,000 पाउंड का खर्च आया है.
7. Easehouse—An outhouse with a view
इस टॉयलेट को एक खेल के मैदान में बनाया गया है और इसका प्रयोग वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी कर सकते हैं. इस टॉयलेट कि छत दिखने में झोपड़ी जैसी है, साथ ही पूरे टॉयलेट को हरे रंग से पेंट किया गया है. दूर से देख कर ऐसा लगता है मानों टॉयलट पार्क में मौजूद हरियाली का हिस्सा हो!
8. Perry Lakes Park Restrooms
छात्र डिजाइन-बिल्ड टीम ने इन तीन शानदार शौचालयों को डिज़ाइन किया है. 50 फुट लंबा यह टॉयलेट दिखने में बेहद अनोखा है. लंबे होने के साथ-साथ ये बेहद हल्के भी हैं. बाथरूम के टॉप से दिखने वाला दृश्य बेहद शानदार है. ये टॉयलेट बाहर से भले ही अजीब लगते हों, लेकिन अंदर से सुविधा संपन्न हैं.
9. Urine-Controlled Video Game
पहली बार 2013 में पुरुषों के टॉयलेट में "Urinal Gaming System” लगाया गया. इसकी मदद से आप हल्के होते हुए अपने मूत्र के बहाव को नियंत्रित करके इस गेम को खेल सकते हैं. यह मनोरंजन का एक अच्छा साधन है, जो आपको प्रसाधन में व्यस्त रखता है.
इस सिस्टम को एक बिट्रिश कंपनी ने डिज़ाइन किया है जिसका नाम ‘Captive Media’ है.
10. All Glass Bathroom
यह बाथरूम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. इस बाथरूम को शीशों से बनाया गाया है जिसके साथ खेलना लोगों को बेहद पसंद है.