>> केरॉन पोलार्ड की तरह इन 11 सेलेब्रिटीज़ को भी अपने मुंह पर टेप लगा लेना चाहिए

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में एक रोमांचक मोड़ आया जब केरॉन पोलार्ड और क्रिस गेल के बीच कुछ कहा-सुनी हो गयी और
अंपायर ने पोलार्ड को चुप रहने को बोल दिया. अब पोलार्ड चुप रहने वालों में से तो हैं नहीं. जब उनकी फील्डिंग की बारी आयी तो पोलार्ड अपने मुंह पर टेप लगाकर ग्राउंड पर आ गए.

Source: cloudfront

Source: focusnews
खैर ये तो पोलार्ड का तरीका था विद्रोह दिखाने का, लेकिन हिन्दुस्तान में कई ऐसे महानुभाव हैं जिन्हें पोलार्ड की तरह ही अपने मुंह पर टेप लगा लेना चाहिए. विद्रोह दिखाने के लिए नहीं, अपनी बकवास बंद करने के लिए.

1. राखी सावंत

राखी की तो क्या बात करें, जब मुंह खोलती है, कचरा ही बोलती है. जैसे हाल ही में राखी ने सनी लियॉन को वापस भेजने की बात कही, या फिर अपनी तुलना जेनिफ़र लोपेज़ से करने की जिरह की. राखी ठीक से जेनिफ़र लोपेज़ तो बोल पाती नहीं हैं, कृपया करके अपने मुंह पर टेप लगा लीजिये.

2. KRK उर्फ़ कमाल आर खान

ये भाई तो अजूबा है. देशद्रोही जैसी वाहियात फ़िल्म बनाने के बाद अब वो दूसरों की फिल्मों की समीक्षा करता है. और ट्विटर पर इसने जो गंदगी फैलाई है वो सच में दिमाग का दही कर देती है. खुद की तो चवन्नी की औकात नहीं है और हर किसी को #2RupeesPeople बोलता है. इसके मुंह पर तो बड़ा वाला टेप लगाओ.

3. राहुल गांधी

राहुल बाबा आख़िरकार अज्ञातवास से वापस आ ही गए हैं. इतने दिनों वो बैंगकॉक में 'योग' कर रहे थे. पहली बात तो ये कि योगा करने बैंगकॉक कौन जाता है? खैर, राहुल इतने दिनों से गायब थे तो उनकी बेदिमाग बकर मीडिया में नहीं आ रही थी. लेकिन राहुल ने अपने भाषणों में, टीवी इंटरव्यू में और सभाओं में बहुत कचरा किया है. इनकी तो मम्मी ही इनके मुंह पर टेप लगाएंगी.

4. इमरान हाश्मी

इनके मुंह पर टेप लगाने का एक ही कारण है और वो आप जानते हैं. किसी महान लेखक ने इमरान के लिए लिखा है कि 'ऐसी कोई बची नहीं, जिनको इन्होनें चूमा नहीं'. तो भाई, ज़रा रुक जाओ, थम जाओ, थोड़े समय के लिए राहुल बाबा की तरह आप भी बैंगकॉक चले जाओ और मुंह पर टेप लगाओ.

5. मीका

म्यूज़िक इंडस्ट्री के 'बैड बॉय' मीका सिंह के सिर्फ़ मुंह पर ही नहीं, उनके हाथों पर भी टेप लगना चाहिए. मुंह पर तो क्यों आप जानते हो और हाथों पर क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने स्टेज शो के बीच में एक डॉक्टर को तमाचा मार दिया. अब डॉक्टर का इलाज कौन करेगा?

6. सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को 'स्टाइल डीवा' कहा जाता है लेकिन इनके शब्दों में स्टाइल की थोड़ी कमी है. 'Koffee With Karan' के एक एपिसोड में सोनम ने कहा कि वो 20 साल की उम्र में ही आइकॉन बन गयी हैं, बाकी 40 के बाद आइकॉन बनते हैं या मरने के बाद. खूबसूरत, I Hate Love Story, मौसम, आईशा, प्लेयर्स और न जाने ऐसी कितनी ही फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद भी अगर सोनम अपने आप को आइकॉन मानती हैं तो यार इनके मुंह पर टेप लगाना बनता है.

7. आलिया भट्ट

'Koffee With Karan' शो में आलिया ने कहा था कि भारत के राष्ट्रपति हैं पृथ्वीराज चव्हाण. इसके आगे क्या कारण दें कि आलिया के मुंह पर टेप क्यों लगना चाहिए.

8. दीपिका पादुकोण

दीपिका की खूबसूरती और अभिनय पर किसी को शक नहीं है लेकिन हाल ही में उनके वीडियो #MyChoice में उन्होंने कुछ भी बकर की है जिसकी वजह से उनके मुंह पर टेप लगाना ज़रूरी है.

9. योगराज सिंह

युवराज सिंह के पिता, योगराज सिंह भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पीछे ऐसे हाथ धो के पड़ गए हैं की पूछो मत. युवराज का भारतीय टीम में चुनाव नहीं होने पर योगराज ने धोनी पर इलज़ाम लगाया और कहा कि "धोनी रावण जैसे हैं और एक दिन वो कंगाल हो जाएंगे." योगराज जी, धोनी वो कप्तान हैं जिन्होंने भारत के लिए सारी महत्त्वपूर्ण सीरीज़ जीती हैं. चाहे वर्ल्ड कप हो या चैंपियंस ट्रॉफी. आप तो अपने मुंह पर टेप लगाओ और ठण्ड रखो.

10. नवजोत सिंह सिद्धू

ओ गुरु, जब देखो सिद्धू हो जाता है शुरू,
न ही कहीं अल्प विराम न ही कहीं पूर्ण विराम,
सिद्धू के पास नहीं है कोई काम.
ऊल-जुलूल शब्दों की इसके पास है खेप,
कोई तो लगाओ इसके मुंह पर टेप.

11. अर्नब गोस्वामी

भाई! India Doesn't want to know! अर्नब गोस्वामी के शो में वही एंकर हैं, वही जज हैं, वही गवाह हैं और वही एक्सपर्ट हैं. अर्नब ने जो बात कह दी वो पत्थर की लकीर बन जाती है. लेकिन अर्नब किसी को भी बोलने का मौका नहीं देते हैं. अगर किसी के मुंह पर सबसे पहले टेप लगनी चाहिए तो वो हैं अर्नब गोस्वामी.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया