
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां हर कोई जाना चाहता है. लोग अकसर इन
जगहों को देखने का सपना देखते हैं. लेकिन इन जगहों के पीछे की सच्चाई क्या
आप जानते हैं? आज के आधुनिक युग में कुछ शानदार जगहों पर भीड़ और गंदगी की
चादर ऐसी फ़ैली है कि वहां की खूबसूरती पर धब्बे का काम कर रही हैं. आइए
आपको भी ऐसी जगहों से रूबरू करवाते हैं, जो दुनिया की कुछ सबसे शानदार
जगहें तो हैं, लेकिन भीड़ और बढ़ती जनसंख्या ने इस मखमल की चादर पर टाट के
पैबंद का काम किया है.
1. ताजमहल
दुनिया के 7 अजूबों में से एक, ताजमहल की खूबसूरती पूरी दुनिया में
मशहूर है. लेकिन प्यार की इस निशानी के आस-पास गंदगी का अम्बार है जो इसकी
खूबसूरती पर दाग लगाने का काम कर रहा है. इस गंदगी की वजह से ही ताजमहल की
सफ़ेदी पर भी असर हो रहा है, जो एक गम्भीर समस्या है.
2. पिरामिड्स
ताजमहल की ही तरह पिरामिड्स भी 7 अजूबों में से एक हैं और इसके भी हालात
बहुत हद तक ताजमहल जैसे ही है. हां ये बात अलग है कि इसके रंग को गंदगी और
प्रदूषण का कोई असर नहीं होने वाला, लेकिन इसके आस-पास बढ़ती भीड़ ने यहां
पर्यटन को ज़रूर कम किया है. जल्द ही इस पर कुछ नहीं किया गया तो शायद
इसकी खूबसूरती बढ़ती जनसंख्या की भेंट चढ़ जाएगी.
3. Stonehenge
पत्थरों से बनी इस शानदार रचना की तारीफ़ में जितना कहा जाए कम होगा.
लेकिन इसके आस-पास की तस्वीरें कभी देखी हैं आपने? ज़रा गौर फ़रमाईए, और
फ़िर बताइए आखिर जिस गति से भीड़ इसके पास बढ़ रही है, आने वाले वक़्त में
इस जगह को देखने पता नहीं कितने लोग जाना चाहेंगे.
4. Niagara Falls
प्रकृति के कुछ शानदार नमूनों में से एक, Niagara Falls के आस-पास लोगों
ने अपना डेरा बना लिया है. एक तरफ़ आपको कुदरत नज़र आती है, तो दूसरी तरफ़
कॉन्क्रीट का जंगल.
5. The Brandenburg Gate
एक वक़्त लोग इस जगह पर सुकून की तलाश में जाते थे. लेकिन वक़्त की ऐसी
मार लगी कि अब लोग इस जगह के पास से निकल जाते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है
यहां के आस-पास की भीड़ और शोर. लोग अब इस जगह पर जाने से बचने लगे हैं.
6. The Acropolis
Acropolis अगर किसी पहाड़ की चोटी पर नहीं होता तो शायद अब तक लोग उसके
अंदर बस जाते. विश्वास न हो तो इसकी तस्वीरों पर नज़र डाल लीजिए.
7. The Forbidden City
The Forbidden City के आस-पास की पूरी जगह भीड़ के कब्ज़े में है. यहां
पहुंचने के लिए आपको काफ़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. इस शहर को आप पूरे शहर में
नहीं खोज सकते.
8. Hollywood
इस जगह की खूबसूरती के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन सुनने और
देखने में बहुत बड़ा अंतर होता है. थोड़ी दूरी से इस जगह को देखने पर आपको
सच्चाई का अहसास होगा.
9. Colosseum
एक वक़्त में रोम के मनोरंजन का केंद्र रहा Colosseum आज के वक़्त में
पर्यटकों की घूमने की जगह है. 7 अजूबों में से एक इस जगह की भी खूबसूरती भी
देखने लायक है. लेकिन यहां के भी हालात बेहतर नहीं हैं. भीड़ की भरमार ने
इस जगह को घेर लिया है और वो वक़्त दूर नहीं जब यहां जाने से भी पर्यटक
बचना चाहेंगे.
10. Central Park, New York City
जब आप यहां जाएंगे तो आपको प्रकृति की गोद में होने का अहसास होगा.
लेकिन ये सिर्फ़ एक सपना है. दरअसल अगर आप गौर करेंगे तो आपको पता चलेगा कि
इसके चारों ओर ऊंची-ऊंची इमारतों का बसेरा है और ये सिर्फ़ एक छलावे से
ज़्यादा कुछ नहीं.
11. Arc De Triomphe
पेरिस में Eiffel Tower के बाद अगर कोई दूसरी जगर पर्यटकों की पसंद हैं
तो वो है Arc De Triomphe, लेकिन यहां भी भीड़ ने अपने पैर पसारने शुरू कर
दिए हैं. इसका पता आपको इन तस्वीरों को देख कर पता चल जाएगा.
12. Sagrada Familia
Sagrada Familia एक चर्च है जिसे एक किले की तरह बनाया गया था. अकसर
किले के आस-पास की जगह खाली होती है. लेकिन इसकी तस्वीरें तो कुछ और ही
बयां करती हैं.
13. Mount Rushmore
इंसानी कारीगरी के इस लाजवाब नमूने को देख हर कोई हैरत में पड़ जाता है.
लेकिन धीरे-धीरे इसकी खूबसूरती बढ़ते प्रदूषण के कारण बर्बाद हो रही है.
14. The Little Mermaid
इस Mermaid को पास से देखने पर लगता है ये अकेली और दुखी है लेकिन ज़रा दूर से देखने पर ये भ्रम टूट जाता है.
15. Mona Lisa
भीड़ ने तो इन्हें भी अकेला नहीं छोड़ा है. लिओनार्दो दा विंची की इस
मशहूर पेंटिग को देखने के लिए हर रोज़ लाखों लोग आते हैं. Mona Lisa अगर
भाग सकती तो मैं यकीन से कह सकता हूं इतने लोगों को आते देख वो पक्का भाग
जाती.
16 बीजिंग शहर
चीन
का ये शहर इस कदर प्रदूषण की मार झेल रहा है, कि वहां की सरकार ने स्कूल,
कॉलेज और ऑफ़िसेज़ सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिए हैं. एक वक़्त चीन का
सबसे सुंदर शहर आज धुएं और धूल से घिरा है. वहां के लोगों के लिए सांस लेना
भी मौत के करीब पहुंचा रहा है. दो दिन के अंदर वहां के हालात किस कदर बदतर
हो गए हैं, आपको इस तस्वीर के ज़रिए पता चल जाएगा.