>> 15 सेक्स स्कैंडल्स जिन्होंने बॉलीवुड के सितारों की नींद उड़ा दी
1. वीना मलिक
2012 में इंटरनेट पर इस पाकिस्तानी अदाकारा का एक भड़काऊ वीडियो आया था जिसमें वो अपनी फिल्म के एक्टर राजन वर्मा के साथ हरकतें करते दिखीं.Source: pkcrunch
2. शक्ति कपूर
2005 में शक्ति कपूर पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था जिसमें वो एक लड़की को बॉलीवुड में चांस दिलाने के बदले में उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे.Source: YouTube
3. अमन वर्मा
टीवी स्टार, अमन वर्मा एक रिपोर्टर का गलत फायदा उठाना चाहते थे और ये पूरा कांड कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ था.Source: india-forums
4. शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा पर अपनी नौकरानी का बालात्कार करने का इलज़ाम था. कोर्ट ने इस केस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन शायनी के करियर ने इस कांड के बाद ज़रूर अंतिम सांस ली.Source: newseastwest
5. अश्मित पटेल - रिया सेन
2005 में अश्मित और रिया का एक MMS इंटरनेट पर लीक हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में थे.Source: santabanta
6. बिपाशा बासु - अमर सिंह
2011 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा और राजनेता अमर सिंह का एक ऑडियो टेप मीडिया की सुर्ख़ियों में था जिसमें बिपाशा, अमर सिंह से उत्तेजक बातें कर रहीं थी.Source: bollypedia
7. मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर खुद ऐसी फिल्में बनाते हैं जो मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री, फैशन की दुनिया के स्कैंडल्स के ऊपर होती है. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वो खुद भी इस जाल में फंस जाएंगे. एक्ट्रेस प्रीती जैन ने उन पर झूठे वादे करने का और उनका बालात्कार करने का आरोप लगाया था.Source: santabanta
8. पायल रोहतगी - दिबाकर बैनर्जी
दिबाकर, जिन्होंने लव, सेक्स और धोखा जैसी फिल्म बनायी थी, इस बार खुद फंस गए जब एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने उन पर ये इलज़ाम लगाया कि दिबाकर उन्हें शांघाई फिल्म में स्ट्रिप करने के लिए बोल रहे थे.Source: mtvstat
9. आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली पर आरोप था कि उन्होंने पूजा बेदी की 15 साल की नौकरानी का रेप करने की कोशिश की. बाद में कंगना रनौत ने भी उन पर इलज़ाम लगाया कि पंचोली ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.Source: moviezadda
10. श्वेता बासु प्रसाद
राष्ट्रीय अवार्ड विजेता, श्वेता बासु प्रसाद जिनके काम को मकड़ी और इक़बाल जैसी फिल्मों में बहुत सराहा गया था, एक वैश्यावृति रैकेट में पकड़ी गयीं थी.Source: thereport24
11. सुभाष घई - मनीषा कोइराला
एक रिपोर्ट के अनुसार, 90 के दशक में सुभाष घई ने बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोइराला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी.Source: ibnlive
12. ममता कुलकर्णी - राज कुमार संतोषी
90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने निर्देशक राज कुमार संतोषी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया और उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की. इन आरोपों के बाद ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो गयीं.Source: santabanta
13. सुभाष कपूर
जॉली LLB के निर्देशक, सुभाष कपूर पर एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका उत्पीड़न करने की कोशिश की थी.Source: bollyspice
14. राजा मुख़र्जी
रानी मुख़र्जी के भाई, राजा मुख़र्जी पर अदाकारा प्रिया मिश्रा ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.Source: YouTube
15. शाहिद कपूर - करीना कपूर
2004 में शाहिद कपूर और करीना कपूर साथ थे और उस समय उनका एक MMS इंटरनेट पर लीक हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते दिखे थे. इस वीडियो के नकली होने की ख़बरों के बावजूद भी कईओं ने इसे देखा.Source: ibnlive
सपनों की नगरी, बॉलीवुड में इन सितारों की ज़िन्दगी में ये स्कैंडल्स किसी डरावने सपने से कम नहीं. इसीलिए कहते हैं न... कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पे.
Feature Image Source: moviegalleri
This article is curated from gluebomb