>> आज भी दुनिया को है इन 9 देशों से 15,850 परमाणु बमों का ख़तरा

6 अगस्त 1945 एक ऐसी तारीख है जो काले अध्याय के रूप में इतिहास में दर्ज हैं. इस दिन अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर एटम बम गिराया था और ठीक उसके तीन दिन बाद नागासाकी शहर पर. ये पहला मौका था जब परमाणु हथियार का इस्तेमाल मानवता के खिलाफ़ किया गया था. आंकड़े बताते हैं कि इस हमले में लाखों लोगों की जानें गई थी, और इसी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध का अंत भी हुआ था. इस हमले के सात दशकों बाद भी दुनिया भर में नौ देश ऐसे हैं जिनके पास करीब 15,850 परमाणु बम हैं. परमाणु निशस्त्रीकरण की मांग के बावज़ूद यह संख्या कम नहीं हो रही है.

1. रूस 

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) के मुताबिक परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में रूस सबसे आगे है. 1949 में पहली बार परमाणु परीक्षण करने वाले रूस के पास 7,500 परमाणु हथियार हैं.

Source: pravda 

2. अमेरिका 

1945 में पहले परमाणु परीक्षण के कुछ समय बाद ही अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर परमाणु हमला किया था. सिप्री के मुताबिक अमेरिका के पास आज भी 7,260 परमाणु बम हैं.

Source: youtube 

3. फ्रांस 

यूरोप में सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार फ्रांस के पास हैं. उसके एटम बमों की संख्या 300 बताई जाती है. परमाणु बम बनाने की तकनीक तक फ्रांस 1960 में पहुंचा था.

Source: saraelman 

4. चीन 

एशिया में आर्थिक महाशक्ति और दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना वाले चीन की असली सैन्य ताकत के बारे में बहुत पुख्ता जानकारी नहीं है. लेकिन अनुमान है कि चीन के पास करीब 260 परमाणु बम हैं. चीन ने पहला परमाणु परीक्षण 1964 में किया था.

Source: youtube 

5. ब्रिटेन 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण 1952 में किया था. अमेरिका के करीबी सहयोगी ब्रिटेन के पास 215 परमाणु हथियार हैं.

Source: telegraph 

6. पाकिस्तान 

भारत से तीन बार जंग लड़ चुके पाकिस्तान के पास 100 से 120 परमाणु हथियार हैं. 1998 में परमाणु बम विकसित करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ है. विशेषज्ञों को डर है कि अगर अब इन दोनों पड़ोसियों के बीच लड़ाई हुई, तो वह परमाणु युद्ध में बदल सकती है.

Source: wikipedia 

7. भारत 

1974 में पहली बार और 1998 में दूसरी बार परमाणु परीक्षण करने वाले भारत के पास 90 से 110 परमाणु बम हैं. चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ने वादा किया है कि वो पहले परमाणु हमला नहीं करेगा. साथ ही भारत का कहना है कि वह परमाणु हथियार विहीन देशों के खिलाफ़ भी इनका प्रयोग नहीं करेगा.

Source: melvinpereira 

8. इज़रायल 

1948 से 1973 तक तीन बार अरब देशों से युद्ध लड़ चुके इज़रायल के पास करीब 80 नाभिकीय हथियार हैं. इज़रायल के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है.

Source: middleeastmonitor 

9. उत्तर कोरिया 

पाकिस्तान के वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान की मदद से परमाणु तकनीक हासिल करने वाले उत्तर कोरिया के पास कम से कम छह परमाणु हथियार हैं. उत्तर कोरिया का असली विवाद दक्षिण कोरिया से है. तमाम प्रतिबंधों के बावज़ूद 2006 में उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था.

Source: mirror 
Feature image source: sputniknews

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया