>> परिनीति के इस अवतार ने आलोचकों का मुंह किया बंद

अपने चुलबुले अंदाज़ और बिंदास एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली परिनीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने वज़न के कारण कई बार सुर्ख़ियों में रही हैं. पर लगता है परिनीति को ये वज़न वाली बात दिल पर लग गई थी, इसी वजह से बबली गर्ल ने वज़न कम करने के बारे में न केवल सोचा, बल्कि कर के भी दिखा दिया. आज हम आपको परिनीति के उस
अवतार से रूबरू करा रहे हैं, जो उन्होंने अपना वेट कम करके हासिल किया.




फैट से ले कर फिट तक की परिनीति की यात्रा

परिनीति उन गिने चुने बॉलीवुड स्टार्स में एक हैं, जिन्होंने खुल कर इस बात को स्वीकारा कि वो मोटापे से ग्रस्त हैं. उनके लिए वज़न कम करना कोई आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें सख्त जिम ट्रेनिंग के अलावा कठिन डाइट प्लान पर भी चलना था.

पहले परिणीति का मानना था कि केवल आपकी एक्टिंग अच्छी होनी चाहिए, पर बहुत जल्दी ही उन्हें समझ आ गया कि बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ आपके लुक और फिगर पर भी ध्यान दिया जाता है.

एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कहा था कि "कुछ लोग अपने मोटापे के साथ खुश हैं, पर मैं एक विसुअल मीडियम से जुड़ी हुई हूं, जहां मेरा लुक ही मायने रखता है. यहां मुझे हर तरह की एक्ट्रेसेज़ से कम्पटीशन करना है, जिनमें खूबसूरत अदाकाराएं भी शामिल हैं".

बबली गर्ल परिणीति ने बहुत मेहनत के बाद उस मुकाम को पाया है, जिसकी वो हक़दार थीं, तो उनके इस नए अवतार की एक झलक तो बनती है.














Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया