>> जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा की लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी
एक दिन जैकी श्रॉफ सड़क के किनारे खड़े थे। उसी समय उन्हें एक 13 साल की लड़की अपनी स्कूल यूनिफार्म में बस में बैठी नज़र आई। जैकी को उस लड़की को देखते ही प्यार हो गया। उन्होंने उस लड़की से उसका नाम पूछा और कहा कि वो रिकॉर्ड स्टोर जा रहे हैं। क्या वह उनके साथ चलना पसंद करेगी।
उसके बाद उस लड़की ने जैकी की रिकॉर्ड खरीदने में मदद की और फिर दोनों के बीच में दोस्ती हो गई। दोनों कई दिनों तक दोस्त रहे और फिर उन्हें प्यार हो गया, लेकिन बात जितनी आसान लग रही है उतनी थी नहीं। जैकी पहले से ही एक लड़की से प्यार करते थे और उनकी गर्ल फ्रेंड विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। वापस आ कर वह जैकी से शादी करने वाली थी, लेकिन आयशा जैकी की गर्लफ्रेंड से इस बारे में साफ़ बात करना चाहती थीं। उनके पास दो ही रास्ते थे कि या तो वह जैकी को भूल जाएं या इस विषय पर उनकी गर्लफ्रेंड से बात कर लें। इसलिए एक दिन उन्होंने उस लड़की को पत्र लिखकर सब सच बता दिया कि वो और जैकी एक दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और आज उनकी शादी को 28 साल हो गए हैं। उनके दो बच्चे भी हैं बेटा टाइगर श्रॉफ (जय हेमंत) और बेटी कृष्णा।
Image Source: http://i7.dainikbhaskar.com
जैकी के लिए आयशा का त्यागजब जैकी और आयशा की शादी हुई तब दोनों की लाइफ इतनी संपन्न नहीं थी। आयशा एक शाही परिवार से थी और उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई कमी नहीं देखी थी। वह अमीरी में पली- बढ़ी थी, लेकिन शादी के बाद वह जैकी के साथ चौल में रहने के लिए तैयार हो गई। उन्होंने जैकी के लिए अपने जीवन में कई त्याग किए।
Image Source: http://i4.dainikbhaskar.com
आयशा के आने से जैकी की बदली ज़िन्दगीजैकी ने भी अपनी पत्नी के लिए खुद में कई बदलाव किए। शुरू में जैकी का कपड़े पहने का तरीका इतना अच्छा नहीं था। यहां तक कि उनके बात करने का तरीका भी काफी रफ़ था। वो बताते हैं कि आयशा मेरी ज़िन्दगी में देवी की तरह आई हैं। उसके मेरी लाइफ में आने के बाद मैंने धीरे-धीरे खुद की कमियों को दूर किया। उनके आने से मेरा जीवन संवर गया। आयशा ने मुझे सभ्य बनाया और किसी से मिलने-मिलाने लायक भी।
इसके बाद जैकी ने अपनी मेहनत और भाग्य से अपनी और अपने परिवार की ज़िन्दगी बदल दी। हीरो फिल्म के बाद वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए।