>> इस गांव में लगता है भूतों का बाजार
यहां आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि भूतों की भी खरीद फरोख्त होती है। इनके दिमाग में अन्धविश्वास किस कदर हावी है इसकी बानगी बगीचा थाना क्षेत्र के सरबकोबो गांव में देखने को मिली।
Image Source: http://static.hindi.news18.com
यहां सांपों और मानव तस्करी के साथ-साथ भूतों की तस्करी भी की जाती है।
सरबकोबो गांव में भूत खरीदे और बेचे जाते हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस
ने तीन लोगों को आम जनता को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के जांच अधिकारी आर के कुलदीप को सूचना मिली
थी कि सरबकोबो गांव में भूत की खरीद-फरोख्त होती है। पुलिस ने मौके पर दबिश
देते हुए नारायण यादव समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Image source: https://img.washingtonpost.com
वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास का फैलता मकड़जाल-आज के वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास के मकड़जाल में बुरी तरह फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सरबकोबो गांव में दो दिन पहले नारायण यादव नामक व्यक्ति के पास झारखंड के दो लोग आए और भूत खरीदने की बात करने लगे। दरअसल, इन लोगों ने सुन रखा था कि नारायण यादव मटियाभूत बेचता है जो लोगों को मालामाल कर देता है। स्थानीय व्यक्ति मोती लाल जैन की मानें तो मटियाभूत करीब तीन फिट का होता है जो नाचते हुए आता-जाता है और जिसे खरीदना हो उसे यह मटियाभूत बेच दिया जाता है। भूत बेचने वाले नारायण यादव का कहना है कि दुनिया में भूत होता है। भूत का कोई रंग-रूप नहीं होता है। इसलिए हम उसे देख नहीं पाते।