ऐसी बॉलीवुड ब्य्यूटीस जिन्होंने सबका दिल जीता... लेकिन चंद फिल्मों में ही

अपनी अदाओं से सबका दिल धड़काने वाली, अपने ठुमकों से कभी दिल्ली तो कभी पटना हिलाने वाली ये अदाकाराएं आज सिर्फ़ Page3 और Cocktail पार्टियों का Show piece बनकर रह गई हैं. बॉलीवुड में इन अदाकाराओं की एंट्री जितनी ज़बर्दस्त थी उसके हिसाब से इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड को काफ़ी जल्दी अलविदा कह दिया. चलिए आज हम उन्हीं 15 अदाकाराओं को आपसे रूबरू कराते हैं जो कभी आपके दिलों कि धड़कन हुआ करती थीं.



1. महिमा चौधरी

परदेस फ़िल्म से सिनेमा के क्षेत्र में अपनी जगह बनाने वाली महिमा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी. Film Fare Award जीतने के बाद भी बॉलीवुड में महिमा चौधरी की महिमा कुछ ज़्यादा समय तक नहीं चली, क्योंकि ‘दाग द फॉयर’ के बाद बॉलीवुड ने महिमा को Fire कर दिया.

Source: pcwalls

2. भाग्यश्री

‘मैंने प्यार किया’ फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री अपने समय की सबसे चर्चित अदाकारा थीं जो अपने मासूम और खूबसूरत चेहरे से लोगों के दिलों पर राज़ करती रहीं. पर भाग्य ने भाग्यश्री का साथ ज़्यादा समय तक नहीं दिया.

Source: blogspot

3. मोनिका बेदी

पंजाब के होशियारपुर कि रहने वाली मोनिका ने बड़ी ही होशियारी से बॉलीवुड में कदम तो रखा, लेकिन ज़्यादा समय तक उनकी होशियारी ने उनका साथ नहीं दिया. क्योंकि अबू सलेम से इश्क फ़रमाना उनके करियर के लिए काफ़ी महंगा साबित हुआ.

Source: wordpress

4. मंदाकिनी

‘राम तेरी गंगा मैली’ से अपने करियर कि शुरुआत करने वाली ये खूबसूरत अदाकारा दाऊद इब्राहिम के इश्क में इतना खो गईं कि अपने ही करियर को भूल गईं. इसलिए बॉलीवुड ने भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

Source: in

5. आयशा झुलका

सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरहिट एक्टर्स के साथ काम करने वाली झुलका बॉलीवुड कि कश्ती पर ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाईं.

Source: indya101

6. भूमिका चावला

सलमान खान के साथ अपने करियर कि शुरुआत करने वाली भूमिका ने ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड के सफ़र की शुरूआत की, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहीं.

Source: icelebritieshub

7. ट्विंकल खन्ना

अपनी खूबसूरती से सबके दिलों में छा जाने वाली ट्विंकल खुद अक्षय के प्यार में गिरफ़्तार हो गईं. अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को बॉय-बॉय कह दिया और खुद का घर सजाते-सजाते इंटीरियर डिज़ाइनर बन गईं.

Source: housefull

8. मीनाक्षी शेशाद्री

‘घातक’, ‘दामिनी’ जैसी सुपरहिट फ़िल्मे देने वाली मीनाक्षी ने शादी के बाद बॉलीवुड को ऐसा टाटा बोला कि कभी “Hi” नहीं किया. हां एक बार वो शेखर सुमन के show पर ज़रुर दिखाई दी थीं.

Source: magnamags

9. तनिषा मुखर्जी

अपनी Seducing अदाओं से लोगों के दिलों में खलबली मचाने वाली तनिषा बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जो उनकी बहन काजोल ने किया. शायद इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ने में ही अपनी भलाई समझी.

Source: wallpapers

10. प्रीति जिंटा

‘सलाम नमस्ते’, ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी कामयाब फ़िल्में देने वाली प्रीति ज़िंटा ने अपनी गाड़ी बॉलीवुड में न चल पाने कि वज़ह से आईपीएल का रूख कर गई और पूरी तरह से तो नहीं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया.

Source: blogspot

11. शीबा

टेलीवीजन से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली शीबा ‘चांद के पार’ फ़िल्म में दिखीं और अमावास के चांद की तरह गायब हो गईं.

Source: in

12. नीलम कोठारी

कहा जाता है कि “किस्मत किसी को दूसरा मौका नहीं देती” लेकिन नीलम कोठारी पर यह कहावत फिट नहीं बैठती है. क्योंकि किस्मत ने उन्हें एक बार नहीं, बल्कि बार-बार मौका दिया है.

Source: imgsoup

13. मयूरी कांगो

‘घर से निकलते ही’ की वो खूबसूरत लड़की आप सभी को याद है न! उसे कैसे भूल सकते हैं, क्योंकि वो थी ही इतनी सुंदर. जो कभी भुलाये नहीं भूलेगी.

Source: bollywoodmovies360

14. अंत्रा माली

‘रोड’, ‘डरना मना है’ और ‘गायब’ जैसी फ़िल्में करने वाली अंत्रा बॉलीवुड से ऐसे गायब हुई कि दुबारा बॉलीवुड में नहीं दिखी.

Source: blogspot

15. अन्नु अग्रवाल

‘आशिकी’, ‘किंग अंकल’ और ‘खलनायक’ जैसी फ़िल्मों के बावजूद अन्नु अग्रवाल आज पार्टियों और Page3 के Cover Page पर ही सिमट कर रह गई हैं.

Source: blogspot
Feature Image source: topphotography

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया