इन 10 Dons को पकड़ना मुश्किल तो था, लेकिन नामुमकिन नहीं!

बुद्धिमान और शातिर लोगों का दिमाग आम लोगों के मुक़ाबले 100 गुना ज़्यादा तेज़ चलता है. इनमें से कुछ अपने दिमाग का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए करते हैं कुछ बुरे काम के लिए. बीते दिनों कई देशों के अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया गया, जिनकी कीमत वर्तमान में अरबों रुपयों में है. ऐसी घटनाएं आमतौर पर सुनने को ज़रूर मिलती हैं, लेकिन इनकी तस्करी के तरिकों को जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे.


1. कैलिफोर्निया के सेन जोस शहर में एक कबूतर ड्रग्स स्मगलिंग करते पकड़ा गया था. इसका इस्तेमाल जेल में बंद कैदियों तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए किया जाता था.

2. एंटी-मनी लाउंड्रिंग ऑपरेशन के दौरान जर्मन कस्टम एजेंसी जोल ने पेस्ट्री में नोटों के बंडल बरामद किए थे.

3. हांगकांग चीन बॉर्डर पर शेंझेन में कस्टम अधिकारियों ने चाय की पत्तियों के बॉक्स में 6 एप्पल आईफोन पकड़े थे.

4. रफाह में मिस्र-गाजा बॉर्डर के नीचे बनाई गई टनल से बछड़ा स्मगल करता एक फलस्तीनी.

5. लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक स्मगलर के पास ये ईस्टर एग्स बरामद किए गए थे, जिसमें ईस्टर एग्स के अंदर कोकीन भरी दिख रही है.

6. जर्मन कस्टम ऑफिसर एक फुटबॉल दिखाता हुआ. फुटबॉल के अंदर सिगरेट के पैकेट स्मगल किए जा रहे थे.

7. वैर्विक के टी.एफ. ग्रीन एयरपोर्ट पर जब्त किया गया खिलौना, जिसके अंदर बंदूक छिपाकर रखी गई थी.

8. यूएस इमीग्रेशन एंड कस्टम एन्फोर्समेंट एजेंसी द्वारा जारी गधे के स्टेच्यू की तस्वीर. कस्टम डिपार्टमेंट ने फोंटाना, कैलिफोर्निया और सन वैली में इस तरह के 200 स्टैच्यू पकड़े थे, जिनमें 1800 पाउंड मैरिजुआना की स्मगलिंग की जा रही थी.

9. बैंकॉक में कस्टम डिपार्टमेंट की न्यूज़ कांफ्रेंस में तस्करी किए जा रहे कछुए दिखाता एक कस्टम ऑफिसर.

10. पनामा से फ़िल्म बॉक्स में तस्करी करके लाए जा रहे मेंढक दिखाता बेल्जियन पुलिस का अधिकारी.

Story & Image Source: दैनिक भास्कर

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया