इन 10 लोगों की हद से ज़्यादा अजीब Sexual हरकतों ने इन्हें हॉस्पिटल पहुंचा दिया

सेक्स एक प्राकृतिक क्रिया है. संसार के उद्भव और उत्पत्ति के लिए इसे निभाना बेहद महत्वपूर्ण है. लेकिन सिर्फ़ एक क्रिया होने का अलावा सेक्स आनंददायक भी होता है. लोग अलग-अलग तरह से सेक्स करते समय अपने प्यार का इज़हार करते हैं. पर जब सेक्स, एक्सपेरिमेंट में तब्दील हो जाता है तो कई बार परिणाम बहुत ही मज़ेदार होते हैं और कई बार जानलेवा! सच में, आज जिन लोगों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्होंने इस क्रिया को और भी रोमांचक बनाने के लिए कुछ ऐसी चीज़ें ट्राई करीं कि वो बेड से सीधे हॉस्पिटल के बेड पर पहुंच गए.



1. गलत चीज़, गलत जगह

कई अस्पतालों में एक किस्सा बड़ा आम होता जा रहा है. सेक्स करते समय कुछ लोग एक दूसरे के मलद्वार में चीज़ें डालने की कोशिश करते हैं और वो चीज़ शरीर में इतनी ऊपर चली जाती है कि अस्पताल जाना पड़ता है. जैसे कि खीरा, झाड़ू का पिछला हिस्सा, चम्मच और यहां तक कि छोटे जानवर भी! जितना अजीब, गंदा और घृणास्पद ये लगता है, उससे भी बुरा है ऐसी अवस्था में अस्पताल जाना. आखिर डॉक्टर को क्या बोलोगे?

2. सेक्स में सीमेंट का क्या उपयोग?

यार, ये किस्सा तो बहुत ही बेवकूफाना है, बहुत ही ज़्यादा! एक समलैंगिक कपल को एक दूसरे के साथ सेक्स करना इतना पसंद था कि उन्होंने अपनी ऐनल कैविटी में सीमेंट डाल कर उसका सांचा बना कर रखने का फैसला किया. लेकिन उन्हें शायद नहीं पता था कि इस हरकत का परिणाम क्या होगा. हुआ ये कि जिसके पिछवाड़े में सीमेंट डाला गया था, उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. ऐसी हरकत कोई क्यों करेगा!?

3. 440 पाउंड के वर्जिन के साथ सेक्स

अगर आप 440 पाउंड के हैं, वर्जिन हैं, लेकिन आपकी नयी-नयी गर्लफ्रेंड बनी है और दोनों बेड पर एक साथ लेटे हुए हैं तो चिंगारी भड़केगी ही. ऐसा ही हुआ न्यूयॉर्क में रहने वाले एक 21 साल के लड़के के साथ. सेक्स करते समय वो इतना उत्तेजित हो गया कि गलती से उसने अपनी गर्लफ्रेंड का सर दीवार पर दे मारा. फिर क्या, उस बेचारी को अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने डॉक्टर को बोला क्या होगा?

4. हिक्की बन गयी रिस्की

आज-कल कपल्स के शरीर पर हिक्की या लव मार्क दिखना आम बात हो गयी है. लेकिन न्यूज़ीलैंड की एक महिला के लिए ये हिक्की जानलेवा बन गयी. उसके बॉयफ्रेंड के उसे इतनी ज़ोर से हिक्की दी कि उसका ब्लड क्लॉट हो गया, जिससे उसे हल्का सा दिमागी दौरा पड़ गया. वो तो समय पर डॉक्टर्स ने उस क्लॉट को साफ़ कर दिया नहीं तो उसका परमानेंट ब्रेन डैमेज हो जाता.

5. इलेक्ट्रॉनिक आरी पड़ गयी भारी

'वाइब्रेटर' एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र होता है जो महिलाएं खुद के सैटिस्फैक्शन के लिए इस्तेमाल करती हैं. ऐसा ही वाइब्रेटर जब एक अमेरिकी महिला के लिए कारगर सिद्ध नहीं हुआ तो उसने उसे इलेक्ट्रॉनिक आरी से जोड़ कर उपयोग करने का फैसला किया. अब ये तो कोई गधा भी जानता होगा कि इतनी तेज़ और ख़तरनाक चीज़ को अपने गुप्तांगों के पास भी ले जाना बहुत बड़ी बेवकूफी होगी. लेकिन इस महिला ने ऐसा ही किया. फलस्वरूप, उसे कई चोटें आयीं और वो सीधे पहुंच गयी अस्पताल.

6. ये छल्ला बन गया जानलेवा

कई लोग अपनी सेक्स लाइफ़ को रोमांचक बनाने के लिए सेक्स टॉयज़ का उपयोग करते हैं. लेकिन एक आदमी कुछ ज़्यादा ही महत्वाकांक्षी हो गया और उसने अपने लिंग के लिए 8 इंच का एक स्टील का छल्ला बनाया. समस्या तब हुई जब ये छल्ला उसके लिंग पर फंस गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. डॉक्टर्स को एक ख़ास किस्म की आरी मंगवानी पड़ी जिससे उस छल्ले को काटा जा सके, लेकिन इस तरीके से उसके लिंग के कटने का भी खतरा था. इसीलिए ऑपरेशन के पहले डॉक्टर्स ने उससे कानूनी कागज़ात साइन करवा लिए थे. डर तो उसे तब लगा होगा जब छल्ले को काटते वक़्त उसमें से चिंगारियां निकल रही थीं. बेचारा! एक तरफ खाई, दूसरी तरफ कुआं.

7. कब्रिस्तान में सेक्स

आपने लोगों को बीच पर, ट्रेन में, मूवी हॉल जैसी जगहों पर रोमांटिक होते हुए ज़रूर देखा होगा, लेकिन अमेरिका का ये कपल तो कब्रिस्तान में ही शुरू हो गया. लड़की और लड़का रात में कब्रिस्तान गए जिसे देख कर लड़की इतनी उत्साहित हो गयी कि उन्होंने वहीं सेक्स करने की ठानी. वो इतने मशगूल थे कि उन्होंने एक कब्र का पत्थर हिला दिया और वो लड़की के पैर पर गिर गया. मज़ा बन गया सज़ा और लड़की के पैर पर लग गया प्लास्टर.

8. कामासूत्र ने पहुंचा दिया अस्पताल

रूस के एक कपल ने कामासूत्र की एक पोज़ीशन में सेक्स करने का तय किया. अब अगर आपने कभी कामासूत्र पढ़ी है तो आप जानते ही होंगे कि उसकी कई मुद्राएं बहुत ही कठिन हैं. खैर, ये कहां पीछे हटने वाले थे, शुरू हो गए. पर सेक्स के बीच लड़की की मांसपेशियों में खिंचाव हुई और वो अकड़ गयी. बेचारा लड़का भी फंस गया. हार मान कर उन्हें एम्बुलेंस को फ़ोन करना पड़ा और जब मेडिकल स्टाफ़ आया तो ये दृश्य देख कर दंग रह गया.

9. ओरल सेक्स ने दे दी सर्दी-खांसी

आज के समय में सुरक्षित यौन संबंध रखना बेहद ज़रूरी है, लेकिन कई बार यही सुरक्षा परेशानी भी बन जाती है. एक महिला ने अपने पार्टनर के साथ ओरल सेक्स किया और उसके कुछ ही दिन बाद उसे सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी जो जाने का नाम ही नहीं ले रही थी. डॉक्टर्स भी हैरान थे. फिर थोड़ी और जांच करने पर पता चला कि उस महिला के फेफड़ों में कंडोम फंस गया था. ओरल सेक्स करते समय अनजाने में उसने वो कंडोम निगल लिया जो उसके लिए मुसीबत बन गया.

10. ये भाई कुछ ज़्यादा ही 'नट'खट निकला

कुछ मर्दों के लिए उनके लिंग का साइज़, उनकी मर्दानगी की निशानी होता है. मलेशिया के एक वेल्डर ने बहुत ही अनोखे तरीके से अपने लिंग का साइज़ बढ़ाने का सोचा. उसने एक नट अपने लिंग में फंसा लिया और उसका सोचना था कि लिंग को बार-बार झटका देने से वो बड़ा हो जायेगा. लेकिन बॉस, बड़ा भारी टेंशन हो गया क्योंकि वो नट उसके लिंग में फंस गया. डॉक्टरों को उसके लिंग की ऊपरी परत काट कर उस नट का निकालना पड़ा. इसको कहते हैं लेने के देने पड़ जाना.

तो आपको चेतावनी मिल ही गयी होगी कि सेक्स करते समय ऐसी हरकतें न करना, नहीं तो बहुत बेज़्ज़ती होगी.

Image Source: Therichest

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया