भारतीयों द्वारा बनाये गए 11 अद्भुत और विचित्र वर्ल्ड रिकार्ड्स

दुनिया के सबसे बड़े कंडोम मोज़ेक (चित्तिकारी) से लेकर एक घंटे के अंदर सबसे ज़्यादा लोगों को गले लगाने जैसे कई interesting वर्ल्ड रिकार्ड्स भारतीयों के नाम है. हम आपके साथ 11 ऐसे अद्भुत और विचित्र वर्ल्ड रिकार्ड्स शेयर कर रहे हैं जो आपको दंग कर देंगे.


1. दुनिया की सबसे छोटी महिला

ज्योति आम्गे को दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं. ये घोषणा नागपुर के पाहुक वोक्हार्ड हॉस्पिटल में डॉक्टर मनोज ने की. ज्योति आम्गे 61.95 सेंटीमीटर (2 feet ) लम्बी हैं. यही नहीं उनके नाम दुनिया की सबसे छोटी लिविंग टीनएजर का रिकॉर्ड भी है.

2. दुनिया का सबसे लम्बा डोसा

ये एक 53 फुट लम्बा डोसा है जिसे 7 अक्टूबर, 2013 में अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट में बनाया गया था. दुनिया का ये सबसे लम्बा डोसा महज़ 15 मिनट में बन गया था.

3. दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी


4. दुनिया का सबसे बड़ा मानव झंडा

7 दिसंबर, 2014 को चेन्नई के YMCA ग्राउंड में वॉलंटियर्स ने दुनिया के सबसे बड़े मानव झंडे का रिकॉर्ड बनाया.

5. दुनिया की सबसे लम्बी मूंछ

राम सिंह चौहान पूरी दुनिया में अपनी 18 फ़ीट लम्बी मूछों के लिए जाने जाते हैं और इनकी ये लम्बी मूछें Guinness World Record में शामिल हैं.

6. सबसे लम्बा मैराथन डांस

इंडियन क्लासिकल डांसर कलामंडलम हेमलता के नाम सबसे लम्बे समय तक बिना रुके डांस करने का Guinness World Record है. इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए हेमलता ने 123 घंटे और 15 मिनट तक बिना रुके मोहिनीअटट्म शैली में डांस किया. इस 37 वर्षीय, दो बच्चों की मां ने 20 सितम्बर से 26 सितम्बर 2010 तक डांस कर के इस कारनामे को अंजाम दिया.

7. दुनिया की सबसे बड़ी बिरियानी

1 मार्च 2008 को 60 इंडियन शेफ्स ने 12000 किलो चावल और सब्ज़ी को मिक्स कर के दुनिया की सबसे बड़ी बिरियानी बनायी.

8. दुनिया का सबसे बड़ा कंडोम मोज़ैक

16 नवंबर 2014 को लखनऊ में दुनिया का सबसे बड़ा कंडोम मोज़ैक बनाया गया. इसके निर्माण के लिए करीब 4,418 कंडोम पैकेट्स का इस्तेमाल किया गया था जिसे IIM, लखनऊ की वार्षिक प्रदर्शनी में दिखाया गया.

9. नाक से सबसे तेज़ टाइपिंग

विनोद कुमार चौधरी के नाम अपनी नाक से सबसे तेज़ रफ़्तार में टाइपिंग करने का Guinness World Record है. इन्होनें 103 शब्दों को 46.30 सेकण्ड्स में टाइप किया.

10. सबसे ज़्यादा सांता क्लॉस एक साथ

पिछले साल केरल के थम्पूर्ण ग्राउंड (थ्रिस्सूर) में 18,112 लोग सांता क्लॉस की ड्रेस पहन कर एकत्रित हुए. ये दुनिया का सबसे बड़ा सांता क्लॉस सम्मेलन था, जिसका लक्ष्य गरीबों के लिए धन जुटाना था.

11. एक घंटे में सबसे ज़्यादा लोगों को गले लगाना

29 सितम्बर 2012 को जयसिम्हा रविराला ने एक घंटे में सबसे ज़्यादा लोगों को गले लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा. इन्होनें 2,436 लोगों को एक घंटे के अंदर गले लगाया. ये इवेंट आंध्र प्रदेश, टेक्काली के आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित किया गया था.

This article is curated from www.huffingtonpost.com

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया