
इस
समाज में ऐसे कई लोग हैं, जिनका शौक फ़ोटोग्राफ़ी है. और हो भी क्यों न,
आज तकनीक ने फ़ोटोग्राफ़ी को इतना आसान जो बना दिया है कि हर व्यक्ति खुद
में एक फ़ोटोग्राफ़र है. लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी छायाकार हैं जो एक
बेहतर तस्वीर खींचने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
फ़ोटोग्राफ़ी के क्षेत्र में कई लोगों के नाम सर्वोपरि हैं, लेकिन इनमें भी
जिस व्यक्ति का नाम शीर्ष पर लिया जाता है वो है, अमेरिका के डार्बी में
रहने वाले
स्टीव मैक्करी
जिन्होंने भारत, म्यांमार, श्रीलंका, अफ़गानिस्तान सहित कई देशों में जा
कर अपने कैमरे से उसे जानने का प्रयास किया है. स्टीव ने करीब तीन दशकों
पहले एक '
अफ़गान गर्ल' की तस्वीर खींची थी, इस तस्वीर को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आज वो सबसे प्रसिद्ध तस्वीरों में से एक है.
1. रेतिले तूफ़ान से खुद को बचाती राजस्थानी महिलाएं.
2. महिला और बच्चा हावड़ा मेल से कोलकाता जाते हुए.
3. एक सिख स्वर्ण मंदिर में प्राथना करता हुआ.
4. युवा रिनपोछे (मंहत, सन्यासी)
5. ताजमहल के पास से गुज़रता भाप का इंजन.
6. मुंबई की सड़क पर बच्चे को लेकर भीख मांगती मां.
7. बजरी पर चलता एक बुज़ुर्ग (जयपुर, राजस्थान)

8. मुंबई में एक पुरानी फ़िल्म के पोस्टर के पास से दौड़ती लड़की.
9. श्रीनगर के इंजीनियर मकबूल अंद्राबी की तस्वीर.
10. श्रीनगर की डल झील में सफ़र करते पिता और बेटी.
11. जोधपुर में अपनी धुन में दौड़ता लड़का.