मिलिए! 14 ऐसे कज़िन्स से जो हर इंडियन फैमिली का हिस्सा हैं
हमारे यहां परिवार बड़े होते हैं और इसीलिए कज़िन्स भी कई तरह के होते हैं. कोई बहुत शरारती होता है, तो कोई बहुत शरीफ़. आइए आपको बताते हैं, भारत में कज़िन्स की कितनी वैरायटीज़ हैं.
1. बेवकूफ़ कज़न
ये वो प्राणी है जो घर के हर फंक्शन में सबका ध्यान खींचने के लिए तरह-तरह के जोक सुनाता हैSource: tumblr
2. बहुत होनहार कज़न
हर परिवार में एक बेहद होनहार कज़न सिस्टर ज़रूर होती है, जो विदेश में पढ़ी होती है, जिसके पास कम से कम तीन या चार डिग्रियां होती हैं और वो किसी बड़े पद पर नौकरी कर रही होती है.Source: viralstories
3. प्लेबॉय कज़न
ये बिग ब्रदर स्मार्ट होता है और प्लेबॉय भी. घर में हर लड़का इसके जैसा बनना चाहता है पर बन नहीं पाता!Source: deccanchronicle
4. समझदार भइया
'बागबान' का सलमान याद है न! बस ये भइया उन्हीं का रूप हैं. सबसे संस्कारी, आज्ञाकारी और होनहार बालक. घर में सब इनके ही दीवाने होते हैं. और जब भी आप कोई उल्टी हरकत करते हैं तो आपको तुरंत सुनने को मिल जाता है कि 'सीखो कुछ अपने भाई से."Source: koimoi.com
5. शरारती जोड़ी
एक शरारती जोड़ी हर घर में उधम मचाती मिल ही जाती है. इन दोनों की उम्र भी लगभग बराबर ही होती है और ये दोनों घर में सबका मज़ाक बनाते फिरते हैं. अकेले में ये भले ही आपको गाय जैसे शरीफ़ लगें, लेकिन साथ आते ही दोनों बंदर जैसे शरारती बन जाते हैं. और जब इनके डांट खाने की बारी आती है, तो कोई न कोई बोल ही देता है कि "जाने दो, बच्चे हैं."Source: scoopwhoop
6. नर्सरी वालों से बचकर रहना दोस्त
छुटकू-मुटकू की फ़ौज घर में सबसे खतरनाक होती है. ये हल्ला करते हैं, शरारत करते हैं, रोते हैं, चिल्लाते हैं और जब तक कोई इनकी शरारत को समझता है तब तक ये किसी और खुराफ़ात में लग जाते हैं.Source: tumblr
7. अब बारी है हमारे शर्मीले कज़न की
ये बहुत ही शर्मीले किस्म के होते हैं. इनके मुंह से कोई शब्द सुने परिवार को महीनों बीत जाते हैं. जब भी सब कज़न मिलकर बैठते हैं तो सबसे पहले यही भागते हैं.Source: koimoi
8. आवारा कज़न
इनके बारे में कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता ही रहता है. आपको इनके जैसा न बनने की सलाह हमेशा दी जाती है. लेकिन सच तो ये है कि इनके जैसा मस्तमौला और ज़िन्दादिल इंसान आपने कभी देखा नहीं होगा.Source: giphy
9. और ये हैं हमारे NRI कज़न
ये अमेरिका या कनाडा में रहते हैं और 5-6 साल में एक बार मिलने आते हैं. जब भी आते हैं इनके विदेशी किस्से खत्म ही नहीं होते. ये हमेशा यही जताते रहते हैं कि इनकी अंग्रेज़ी कितनी अच्छी है.Source: tumblr
10. शादी ब्याह वाले कज़न
ये कज़न किसी शादी या फंक्शन पर ही दिखते हैं. आप उन्हें स्माइल देते हैं, दूर से हाय-हेलो भी करते हैं और फिर इंतज़ार करते हैं कि कोई उनसे आपको मिलवाए.Source: mensxp
11. प्यारी कज़न बहन
ये कज़न बहन सबका बहुत ख़याल रखती है. खासकर उन कज़न भाइयों का जिनकी कोई बहन नहीं होती. जरूरत पड़ने पर वो डांटती भी है और दूसरों की डांट से बचाती भी है. और हां! ये आपको राखी भेजना कभी नहीं भूलती.Source: tumblr
12. कलाकार कज़न
ये कज़न हमेशा कला में डूबा रहता है. आप इनसे कोई भी बात करो ये आपको महसूस करवा के दम लेंगे कि आपको कला के बारे में कुछ नहीं पता.Source: tumblr
13. फ़ोकट की राय वाला कज़न
आप कितनी भी कोशिश कर लो, ये आपको ढूंढ ही लेंगे और फिर फ़ोकट की राय देना शुरू कर देंगे. इनसे बचना बेहद मुश्किल है.Source: mtvindia
14. हैंग आउट वाले कज़न
ये आपके फेवरिट कज़न हैं. इनके साथ आप कोई भी बात बेझिझक शेयर कर सकते हो. और जब बात हैंगआउट की हो, तो इनसे अच्छा पार्टनर कोई नहीं.Source: tumblr