
बॉलीवुड
की चकाचौंध में जो भी आया है वो इसके रंग में रंग ही गया है. एक दौर था,
जब ये अभिनेता बिलकुल आम लोगों की तरह दिखते थे. लेकिन आज इनका एक-एक
स्टाइल फैशन का हिस्सा बन गया है. चाहे, अमिर खान हों या फ़िर शाहरुख खान,
इन्होंने अपने अभिनय के जादू से देश व विदेश के लाखों लोगों को अपना मुरीद
बना लिया है. देखिए आखिर बॉलीवुड के ये बेहतरीन सितारे अपनी पहली फ़िल्म के
दौरान कैसे लगते थे और आज कैसे दिखते हैं.
1. शाहरुख खान
'दीवाना' फ़िल्म से बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले किंग
खान ने अपने स्टाइल से लड़कियों को पागल कर दिया था. शाहरुख खान को बॉलीवुड
में 20 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है, इसके बावजूद भी उनके चाहने
वालों की संख्या में केवल वृद्धि ही हुई है.
2. अक्षय कुमार
फ़िल्म 'आज' से सिनेमा के क्षेत्र में कदम रखने वाले अक्षय कुमार को
खिलाड़ी के नाम से पहचाना जाता है. उनके एक्शन के लाखों लोग कायल हैं. आज
भी अक्षय कुमार के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है.
3. कटरीना कैफ़
फ़िल्म 'बूम' कटरीना कैफ़ की पहली फ़िल्म थी. इस फ़िल्म में उन्होंने कई
हॉट सीन्स दिए थे. लेकिन आज वे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जादू से लाखों
लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं.
4. अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बिग-बी बड़े पर्दे पर पहली बार फ़िल्म 'रिफ़्यूजी'
में देखे गए थे. भले ही उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में 15 साल हो गए हों,
लेकिन आज भी अभिषेक वैसे ही दिखते हैं जैसे वो अपनी पहली फ़िल्म में थे.
5. सैफ़ अली खान
बॉलीवुड के नवाब ने फ़िल्म 'परम्परा' से सिनेमा उद्योग में अपने कदम रखे
थे. और यह भी एक आश्चर्य की बात थी कि वे अपनी पहली फ़िल्म से ही बड़े
स्टार बन गए थे. अपनी शुरुआती फ़िल्मों में क्यूट से दिखने वाले सैफ़ को
पता नहीं आज-कल क्या हो गया है?
6. ऋतिक रोशन
यह कहना गलत नहीं होगा कि फ़िल्म 'कहो न प्यार है' ने देश के युवाओं को
एक जानदार और बेहतरीन डांस करने वाला हीरो दिया था. ऋतिक ही एक ऐसे हीरो
हैं जो अपनी पहली फ़िल्म के रिलीज़ होने के दौरान भी सिंगल थे, और आज भी
सिंगल हैं.
7. अमिर खान
एक यादगार फ़िल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत करने
वाले आमिर खान आज बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने
समय-समय पर अपने शरीर के साथ जो परिवर्तन किया है, शायद ही वो किसी और हीरो
ने किया होगा.
8. अजय देवगन
फ़िल्म 'फूल और कांटे' में अपने एक्शन से लोगों के बीच प्रसिद्धि पाने
वाले अजय ने एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान
बनाई है.