भारत-म्यांमार-थाईलैंड के बीच हाईवे शुरू होने वाला है. तैयार हो जाओ एक धांसू रोड ट्रिप के लिए
1. प्रकृति की गोद में सोये हुए गुवाहाटी का खूबसूरत सूर्यास्त आपका इंतज़ार करेगा.
Source: Flickr
2. शिलांग की मनमोहक वादियों में एक दिन गुज़ारना तो बनता है.
Source: thrillophilia
3. म्यांमार में प्रवेश करते ही है 9वीं शताब्दी का शहर- बागान. यहां की इमारतें ही यहां का इतिहास बताती हैं.
Source: photoburst
4. म्यांमार के दूसरे सबसे बड़ा शहर, मंडाले में आप कई बौद्ध मंदिर और पगोडा देख सकते हैं.
Source: bpham
5. म्यांमार की राजधानी, नायप्यीडॉ बहुत ही सुन्दर है और किसी कारण से बहुत ही वीरान भी है.
Source: newtowninstitute
6. यहां से तय कीजिये यंगून तक का सफ़र जहां अंग्रेज़ों ने बहादुर शाह ज़फ़र को कैद कर के रखा था.
Source: destination42
7. थाईलैंड में प्रवेश करने से पहले बैंग पा इन रॉयल पैलेस के सौंदर्य की तारीफ़ करना मत भूलना. इसके बाद चलेंगे बैंकॉक.
Source: wallconvert
8. ये लो जी... आ गए थाईलैंड, जहां बैंकॉक की चकाचौंध आपका इंतज़ार कर रही है.
Source: clubmahindra
AH1 का ये मैप आपकी मदद करेगा.
Source: sukeindia
भविष्य में AH1 टोक्यो से शुरू होगा (जो फेरी से जुड़ा होगा) और सियोल, बीजिंग, हो ची मिन सिटी से हो कर यंगून, मंडाले, तामू के रास्ते मोरेह, इम्फ़ाल, कोहिमा, दिमापुर, गुवाहाटी, शिलांग, ढाका, कोलकाता, कानपुर, दिल्ली, अटारी, लाहौर, रावलपिंडी, पेशावर, काबुल, इस्तांबुल से बुल्गारिया को जोड़ेगा.कितने अनजान रास्ते और अनुभव हमारे लिए खुलने वाले हैं. हर ट्रैवलर के लिए ये हाईवे खुशियों की मंज़िल बनने वाला है. तो जल्दी से पैसे इकट्ठे कीजिये और अपने दोस्तों के साथ प्लान बनाना शुरू कर दीजिये. आशा करते हैं कि 2016 में आप इन रास्तों की कई तस्वीरें हमारे साथ शेयर करेंगे. कमेंट कर के ज़रूर बताइयेगा कि आप में से कौन-कौन इस हाईवे पर ट्रैवल करना चाहता है.