बॉलीवुड की ऐसी 10 जोड़ियां जिनके लिए उम्र नहीं बनी दीवार
भारतीय समाज में एक परम्परा दशकों से चली आ रही है कि शादी में लड़कियों
की उम्र लड़कों से छोटी होनी चाहिए. पर बॉलीवुड ने इस परम्परा को तोड़ कर नई
मिसाल कायम की है.
आज हम बॉलीवुड की उन्ही जोड़ियों से आपको रूबरू कराते हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े पार्टनर चुनकर इस परम्परा को तोड़ा है.

Source: gazab

Source: abhishek

Source: bollywood

Source: wedding

Source: rampal

Source: post

Source: imgkid

Source: times

Source: youtube

Source: titan
आज हम बॉलीवुड की उन्ही जोड़ियों से आपको रूबरू कराते हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े पार्टनर चुनकर इस परम्परा को तोड़ा है.
1. नरगिस-सुनील दत्त
नरगिस और सुनील के इश्क का परवान ‘Mother India’ फिल्म के दौरान चढ़ा था जब एक एक्सीडेंट के समय सुनील ने नरगिस को फिल्म सेट पर लगी आग से बचाया था. और अपने से कई साल बड़ी नरगिस और सुनील की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची.Source: gazab
2. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या, अभिषेक ने कई फिल्में एक साथ कीं. पर्दे पर प्यार करते-करते जल्दी ही ये प्यार असल प्यार में बदल गया और घर वालों की रजामंदी से अभिषेक ने 3 साल बड़ी ऐश से शादी की.Source: abhishek
3. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
अपने से 1 महीने छोटे राज के प्यार में शिल्पा इस कदर गिरफ्तार हो गईं कि शादी ही उनका अगला मुकाम बना.Source: bollywood
4. फ़रहान अख्तर और अधुना भबानी
‘दिल चाहता है’ के सेट पर इन दोनों के दिल मिले और 6 साल छोटे फ़रहान 3 साल की डेटिंग के बाद अधुना को शादी के लिए आखिर राज़ी कर ही लिया.Source: wedding
5. अर्जुन रामपाल- मेहर जेस्सिया
सुपर मॉडल और मिस इंडिया रह चुकी मेहर का हुस्न अर्जुन को इतना दीवाना बना गया की अर्जुन ने 2 साल बड़ी मेहर से शादी करने की हामी भरवा ही ली.Source: rampal
6. शिरीष कुंद्र और फ़राह खान
‘मैं हूं ना’ के दौरान दोस्त बने फ़राह और शिरीष को कब प्यार हो गया पता नहीं चला और 2004 में 8 साल बड़ी फ़राह ने शिरीष से शादी कर ली.Source: post
7. आदित्य और ज़रीना
‘कलंक का टीका’ फिल्म से मिले आदित्य और ज़रीना ने 1986 में शादी की. हालांकि उम्र में ज़रीना आदित्य से 6 साल बड़ी हैं. पर कहते हैं न, इश्क पर किसका जोर चला है.Source: imgkid
8. अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
पहली शादी का दर्द देख चुकी अर्चना को जब परमीत का सहारा मिला तो 4 साल की दोस्ती के बाद 7 साल बड़ी अर्चना ने 1992 में परमीत से दुबारा शादी की.Source: times
9. महेश बाबु और नम्रता शिडोरकर
साउथ सुपरस्टार महेश बॉलीवुड हुस्न नम्रता के ऐसे दीवाने हुए की 2 साल बड़ी नम्रता से शादी की.Source: youtube
10. मनीषा कोइराला और सम्राट दहल
हालांकि दोनों की शादी ज़्यादा दिनों तक नहीं चली पर इस पहाड़ी बाला की ख़ूबसूरती ने नेपाल के सम्राट को अपनी तरफ़ खींच लिया और 8 साल छोटा होने के बावजूद सम्राट ने मनीषा से शादी की.Source: titan