इन 16 ख़तरनाक रास्तों पर दिलदार बंदे ही ड्राइविंग कर सकते हैं
1.Khardung La, Ladakh, Jammu And Kashmir
लद्दाख का तो नाम ही दिल रोमांचित करने के लिए काफ़ी है. सड़कों की तो बात ही छोड़िए. यहां जब रास्तों पर पड़ी बर्फ़ आपके पैरों पर लगती है तो मज़ा ही आ जाता है, लेकिन यहां सड़क के किनारे से जितनी ख़ूबसूरती नज़र आती है वो उतनी ही ख़तरनाक भी होती है.2.Jalori Pass, Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल अपनी वादियों के लिए ही जाना जाता है. संकरे रास्तों से होते हुए जब आप निकलते हैं तो दिल गार्डन-गार्डन होने के साथ-साथ आंखें भी फ़ट जाती हैं. बाकी सफ़र करने का मज़ा भी यहीं है.3.Rohtang Pass, Manali, Himachal Pradesh
जब वी मेट के एक गाने की शूटिंग यहीं हुई थी. ये पास लंबे ट्रैफ़िक जाम के लिए मशहूर भी है. लेकिन आस-पास की बर्फ़ देखने के बाद आपको डर लगने लगेगा. पर दिलेर बनो दोस्त और इस रास्ते का लुत्फ़ उठाओ.4.Bara-Lacha La, Lahaul, Himachal Pradesh
ड्राइविंग करने के लिए इससे बढ़िया जगह कोई हो ही नहीं सकती लेकिन यहां आपकी ड्राइविंग का टेस्ट ही होगा, क्योंकि यहां की सड़कों का कीचड़ आपके दिमाग का दही कर देगा. 16 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर पहले तो आक्सिज़न की कमी और ऊपर से सड़क पर मची मच-मच आपको लुत्फ़ उठाने से पहले डरा देगी.5.Nathu La, Sikkim
Indo-China बोर्डर के पास से लीड करता ये रोड आपको अपने दोनों तरफ़ एक विशाल पर्वत को साथ ले जाता दिखेगा. यहां न कोई एटीएम है और न ही कोई मेडिकल सर्विस उपलब्ध करवाई जाती है. सड़क के साथ पहाड़ों पर जमी बर्फ़ आपको मोहित करेगी और साथ ही साथ बार-बार गरजते पहाड़ आपको अहसास दिलायेंगे कि भाई यहां खतरा कम नहीं है.6.Kinnaur Road, Kinnaur, Himachal Pradesh
ऊपर पहाड़ और उसकी छाती चीर कर बनाई गई सड़क और उसके साथ-साथ चलती एक नदी की धारा ही आपके दिल की धड़कन को बढ़ाने के लिए काफ़ी है. ऐसी जगह तस्वीरों में ही सुंदर लगती हैं बाकी कोई यहां जाकर देखे, उसे ही यहां के खतरे का अहसास होता है.7.Koli Hills Road, Kolli Hills, Tamilnadu
Koli का मतलब होता है मौत का पहाड़. दूर से देखने में तो ये ऐसा ही प्रतीत होता है. एक ऐसी ख़तरनाक जगह जहां की वादियों में सुंदरता के साथ डर भी बसता है. यहां एक अच्छा ड्राइवर ही गाड़ी चला सकता है. क्योंकि यहां की सड़कें सांप की तरह टेढ़ी-मेढ़ी हैं.8.Keylong, Kishtwar Road, Himachal Pradesh
विश्व के सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत और ख़तरनाक रास्तों में से एक है ये रास्ता. पहाड़ों के नीचे से जब आपकी गाड़ी जा रही होगी तो बगल में मौजूद गहरी खाई बार-बार आपको खतरे की घंटी सुनाती रहेगी.9.Leh, Manali Highway, Himachal Pradesh
गर्मियों में यहां का रास्ता खुलता है. नदी में सड़क है या सड़क में नदी पता ही नहीं चलता. पहाड़ों से रिस्ता पानी आपको प्रकृति के नजारों से वाकिफ़ करवाता है और नदी का पानी आपको पल-पल डराता है.10.National Highway-22
हरियाणा के अंबाला से ही ये शुरू हो जाता है. लेकिन 459 किलोमीटर दूर जाकर असली मज़ा आने लगता है पर देखने में सुंदर लगने वाले ये पहाड़ और संकरे रास्ते कब धोखा दे दें कुछ नहीं पता.11.Narel-Matheran Road, Maharastra
हरे-भरे पहाड़ और नमी से भरी हुई सड़क पर ड्राइव करने का मज़ा ही कुछ और है लेकिन यहां के रास्ते थोड़े उलझे और फ़िसलन भरे हैं. ज़रा संभल कर क्योंकि यहां से फिसलने वाला न जाने कहां जा कर रुकेगा?12.Marsimik La, Leh, Kashmir
Chang-Chemno Range दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बाइक चलाने लायक पहाड़ी है. यहां रास्ते तो हैं ही नहीं बस आपको बनाने पड़ते हैं.13.Pangsau Pass, Burma Border
समुद्र तल से ज़्यादा ऊंचाई पर नहीं है लेकिन यहां बारिश में सड़क का जो हाल होता है. रास्ता रास्ता ही नहीं बल्कि खतरनाक रास्ता बन जाता है.14.Bum La Pass, Arunachal Pradesh
जो लोग ख़ुद को पक्के वाला ड्राइवर मानते हैं उन्हें एक बार यहां ज़रूर जाना चाहिए. चारों ओर फैली बर्फ और सड़क पर पसरा कीचड़ गाड़ी को आपके बस में नहीं रहने देता.15.Munaar Road, Kochi, Kerala
इस रास्ते पर ड्राइविंग करते हुए ऐसा लगता है मानो पहाड़ की कमर पर चढ़कर आप ऊपर जा रहे हों. लेकिन इसके रोमांच अलग ही हैं.16.Grand Truck Road
शेरशाह सूरी द्वारा ये रोड बनवाया गया था. इस रोड की स्पीड आज भी चर्चा का विषय बना है. यहां नियमों का पालन होने के बाद भी बहुत से हादसे होते हैं.दोस्तों रास्तें तो हमेशा खतरनाक ही होते हैं बस मंजिल ध्यान में रखो खतरा अपने आप टलता जायेगा.
Curated from topyaps