दुनिया के इन 5 बल्लेबाज़ों ने 6 Balls में ही गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ा दिए
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
क्रिकेट में हर बल्लेबाज़ का सपना होता है कि वो एक ओवर में 6 छक्के
मारे. कई महान बल्लेबाज़ भी ऐसा नहीं कर पाएं हैं. दुनिया में ऐसे सिर्फ़ 5
बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने ये कारनामा कर के दिखाया है, जिसमें से तीन
बल्लेबाज़ों ने तो घरेलू क्रिकेट में ऐसा किया है. तो कौन-से हैं ये
बल्लेबाज़ इस पर एक नज़र डालते हैं.
1. युवराज सिंह, भारत
पहले
T-20 वर्ल्ड कप में युवराज ने ये कारनामा कर के दिखाया था. इंग्लैंड के
खिलाफ़ युवराज के बल्ले से निकले 6 छक्कों ने न सिर्फ़ भारत को जीत दिलवाई
थी, बल्कि उन्हें सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज़ भी बना दिया था.
खैर, इस इंनिंग को न भारतीय भूल सकते हैं, और न ही इंग्लैंड के लोग.
हर्शल
गिब्स दुनिया के पहले बल्लेबाज़ थे जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा
किया था. 2007 के वर्ल्ड कप नीदरलैंड के खिलाफ़ हर्शल गिब्स के बल्ले ने आग
उगली थी. हर्शल वैसे भी दुनिया के ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में से एक माने
जाते थे. इनके नाम ये रिकॉर्ड शानदार भी लगता है. Source: espncricinfo
3. सर गैरी सोबर, वेस्टइंडीज़
सर
गैरी की आक्रामक बल्लेबाज़ी के बारे में को आपने सुना ही होगा. सर गैरी
सोबर दुनिया के पहले बल्लेबाज़ थे जिन्होंने 6 बॉलों में 6 छक्के मारे थे.
उन्होंने ये कारनामा वेस्टइंडीज़ के घरेलू टूर्नामेंट में कर दिखाया था. Source: sportskeeda
4. रवि शास्त्री, भारत
रवि
शास्त्री दुनिया के दूसरे और भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने 6
बॉलों में 6 छक्के मारे थे. 10 जनवरी 1985 को रणजी ट्राफ़ी में बड़ौदा के
खिलाफ़ खेलते हुए रवि ने ये धमाका किया था. रवि शास्त्री उस वक़्त बॉम्बे
(जो अब मुंबई है) की तरफ़ से खेल रहे थे. Source: teesra
5. एलेक्स हेल्स, इंग्लैंड
एलेक्स
हेल्स ने भी इग्लैंड में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट में 6 बॉलों पर 6
छक्के मारे थे. वो ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज़ हैं. हालांकि
उन्होंने एक ओवर में ऐसा नहीं किया, उन्होंने पहले ओवर की आखरी तीन गेंदों
में और दूसरे ओवर की आख़री तीन गेंदों में ऐसा किया. क्रिकेट रूल्स के
हिसाब से उन्होंने खुद खेलीं लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के मारे हैं. Source: madhyapradeshonweb
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
ट्रैवल का शौक़ उस हरेक इंसान को होता है जो स्वयं को जानने की इच्छा रखता है. गुरुनानक देवजी से ले कर महात्मा बुद्ध ने स्वयं को जानने का काम दुनिया देखने के साथ किया और अपने अंदर सुधार कर लोगों को संदेश दिया. जनाब, ये तो पौराणिक कथाओं की बात थी, लेकिन आधुनिक समय में ट्रैवल करने के मायने व्यक्तिगत होते जा रहे हैं, लगातार बदलते जा रहे हैं. आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रैवल का शौक़ मात्र अपने दिलों में नहीं पाले रखता, बल्कि रुख़ करता है रास्तों का.