पहले मोदी का सूट ख़रीद चर्चा में आए थे, अब 5000 लड़कियों को पढ़ने के लिए 200 करोड़ दे रहे हैं

लालजी पटेल का नाम आप लोगों ने जरूर सुना होगा. ये वही शख़्स हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहने हुए 'नमो' सूट को ख़रीद कर चर्चा में आए थे. गुजरात के कारोबारी लालजी भाई बादशाह एक बार फ़िर सुर्खियों में हैं. घबराएं नहीं, इस बार लालजी पटेल कोई सूट नहीं ख़रीदने जा रहे हैं, बल्कि ऐसा काम करने जा रहे हैं जिसे जान कर आप इन पर गर्व महसूस करने लगेंगे.



Source: Jansatta
लड़कियों की शिक्षा के लिए गुजरात के लालजी पटेल 200 करोड़ रुपये दान करने जा रहे हैं. उनकी इस राशी से करीब 10 हज़ार लड़कियां लाभान्वित होंगी. ऐसा कोई पहला मौका नहीं जब बादशाह इस तरह का काम कर रहे हैं, इससे पहले भी कई बार ऐसा काम कर चुके हैं. आइए लालजी पटेल बादशाह के बारे में जानते हैं कई और बातें
Source: Zee
पिछले साल भी उन्होंने गुजरात के पाटीदार समुदाय में जन्मी पांच हजार बच्चियों के लिए 2-2 लाख का बॉन्ड दिया था. ये बच्चियां जब 21 साल की होंगी तो उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे.

क्यों आए थे चर्चा में

लाल जी भाई बादशाह उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछले साल ओबामा के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पहने उस सूट को खरीदा था जिसमें उनका नाम 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' लिखा था.
वर्तमान में सरकार महिलाओं की शिक्षा पर ख़ूब ध्यान दे रही है. इसके लिए वो नए-नए कार्यक्रम भी बनाती है, लेकिन हक़ीकत यह है कि अभी भी महिलाओं की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान ही उठता है. ऐसे में लालजी भाई बादशाह का यह योगदान काफ़ी सराहनीय है. उन्होंने ना सिर्फ़ 200 करोड़ रुपए की मदद की बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान भी दिया.

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया