इन 6 अजीबोगरीब बिज़नेस को देख कर लगता है कि विदेशी चाहें तो हवा भी बेच दें

दुनिया भर में लोग पैसे कमाने के लिए एक से एक आईडिया इस्तेमाल करते हैं. कोई पैसों के लिए सीधी उंगली से घी निकालता है, तो कोई उंगली टेढ़ी करता है. ​बिज़नेस की इस कला में फिरंगियों का कोई जवाब नहीं, पेश हैं दुनिया के ऐसे 6 अजीबोगरीब बिज़नेस.



1- थप्पड़ से डर लगता है तो ये मसाज न कराएं


Source- Assets
मेडिकल रिर्पोट के मुताबिक थप्पड़ मारने से स्किन टाइट होती है, इसी तर्ज पर थाईलैंड के एक मसाज पार्लर ने थप्पड़ मारकर मसाज करना चालू किया. त्वचा की सिकुड़न दूर करने के लिए लोगों ने ​इसे खूब अपनाया. मजे की बात ये है कि लोग इस मसाज के लिए 23 हज़ार रुपय तक खर्च करते हैं.


2- शव की राख से पोट्रेट बनवाते थे लोग


Source- Dainikbhaskar
अमेरिका कुछ भी कर सकता है, कुछ समय पहले तक अमेरिका में शव की राख से पोट्रेट बनाने की सर्विस चालू हुई थी जिसके लिए लोग 80,000 रुपय तक देते थे.

3- हैप्पी किडनैपिंग सर्विस


Source- Dainikbhaskar
लोगों को रोमांच का अनुभव लेने का इस कदर शौक चढ़ा कि उन्हों​ने अपना किडनैप भी खुशी—खुशी करवा लिया. अमेरिका की ये किडनैपिंग सर्विस लोगों से पैसे लेकर उन्हें किडनैप होने का अनुभव कराती है. इस सर्विस के लिए ये एजेंसी पहले एग्रीमेंट कराती है और खूब पैसे भी लेती है.

4- खुद को दें 'सप्राइज़'


Source- Feelmorebetter
अमेरिका की कई ऐसी वेबसाइट हैं जो आपसे पैसे तो आॅनलाइन ले लेती हैं पर आपको बताती नहीं की आपने क्या खरीदा है. इस प्रोडक्ट की जानकारी आपको घर पर डिलीवरी होने के बाद ही पता चलती है.

5- खाना खाओ, पैसे पाओ


Source-Dainikbhaskar
दक्षिण कोरिया में एक रेस्टोरेंट अपनी पब्लिसिटी के लिए लोगों को ​अधिक खाना खाने के लिए पैसे देता है. मुकबंग नाम के इस आॅफर के लिए लिए रेस्टोरेंट 60 हज़ार रुपय प्रति माह तक अदा करता है.

6- सॉरी बोलो सर्विस


Source- Scrapsyard
जापान में लोग माफ़ी मांगने के लिए भी सॉरी सर्विस लेते हैं. अगर आपने गलती की है और आपको अफ़सोस हो रहा है तो आप इस सर्विस के ज़रिए माफ़ी मांग सकते हैं, जिसमें आपके बदले कोई और व्यक्ति माफ़ी मांगेगा और इस सर्विस का चार्ज इस बात से लगाया जाएगा कि अगला व्यक्ति कितनी देर में आपको माफ़ करता है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया