बॉलीवुड के इन 7 कपल्स ने दुनिया के सामने किया खुल्लम-खुल्ला प्यार

जब दो लोग प्यार में आते हैं तो वो चाहते हैं कि इसकी ख़बर किसी को भी न लगे. कुछ वक़्त तक तो ज़रूर हर कोई ऐसा सोचता है, लेकिन कई सेलेब्स ऐसा नहीं सोचते. इनके लिए प्यार न सिर्फ़ ज़ाहिर करने की चीज़ है, बल्कि दुनिया के सामने ये खुल कर प्यार करते हैं. कुछ सेलेब्स तो ऐसे हैं कि वो अपनी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं, और दुनिया के सामने खुल कर बोलते हैं कि 'हां मैने प्यार किया है'.


1. करण कुंदरा और अनुषा दांडेकर

ये इस लिस्ट के सबसे नए कपल हैं. हाल ही में दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने पेश किया. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिए दोनों का गहरा प्यार नज़र भी आया. इस तस्वीर में दोनों Kiss कर रहे हैं. इस सेल्फ़ी को करण ने क्लिक किया है.

2. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़

रणबीर और कैटरीना के फ़ैन्स ने दोनों को New Year पर इनके घर की बालकनी में Kiss करते देखा था. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. ख़ैर, कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेक-अप हो गया और इनके फ़ैन्स के दिल टूट गए.

3. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड का सबसे चर्चित और शानदार कपल हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से छाया रहता है. कभी बाजीराव की मूंछ मस्तानी द्वारा काटे जाने पर या फिर किसी फ़िल्म की रिलीज़ के मौके पर. 'तमाशा' की रिलीज़ पर जब रणवीर और दीपिका फ़िल्म देख कर थिएटर से बाहर आए तो दीपिका ने रणवीर को Kiss किया और उनके एक फ़ैन ने तस्वीर खींच ली. जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई इन दोनों के फ़ैन्स के Likes से पूरा सोशल मीडिया भर गया.

4. सनी लियोनी और डैनियल

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी के पति डैनियल बहुत कम ही कैमरे के सामने आते हैं. बीती होली के मौके पर सनी के एक फ़ैन ने इस तस्वीर को क्लिक किया. इस तस्वीर में दोनों का गहरा प्यार साफ़-साफ़ दिख रहा है.

5. शाहिद कपूर और करीना कपूर

हम सब जानते हैं कि इन दोनों को अलग हुए सालों हो गए हैं. दोनों की अलग-अलग लोगों से शादी भी हो गई है. लेकिन जब ये दोनों प्यार में थे तब बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल थे. इनके बारे में ज़्यादा क्या बोलना आपको तो इनका MMS याद ही होगा.

6. सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण

इन दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल पाया था, लेकिन जितने भी दिन चला, सुर्खियों में था. IPL के एक मैच में रॉयल चैंलेजर्स की जीत पर सिद्धार्थ द्वारा दीपिका को Kiss करने वाली तस्वीर ने तो आग लगा दी थी.

7. शाहिद कपूर और मीरा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले शाहिद और मीरा काफ़ी रोमांटिक कपल हैं. उनका रोमांस तस्वीरों में दिखता भी है. तभी तो सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें काफ़ी वायरल होती हैं.

Image Source: mtvindia

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया