7 विदेशी एक्ट्रेसेस जिनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला

बॉलीवुड ने हमेशा से ही विदेशी एक्टर और एक्ट्रेसेस को अपनी ओर आकर्षित किया है. कटरीना कैफ़ जैसी और जैकलीन फर्नांडेज़ जैसी अदाकाराओं ने तो अपनी जगह बना ली, लेकिन कई और विदेशी अभिनेत्रियां ज़्यादा कुछ नहीं कर पायीं. इनकी 1-2 फ़िल्में चलीं और फिर बॉलीवुड की भीड़ में ये कहीं खो गयीं. आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में.



1. रोज़ा केटालानो

अमृता सिंह से तलाक़ के बाद सैफ़ अली खान कुछ समय के लिए इस इटालियन मॉडल के साथ रिलेशनशिप में थे. रोज़ा कुछ फैशन शोज़ और आइटम नंबर के अलावा ज़्यादा कुछ नहीं कर पायीं.

Source: indianceleb

2. जिज़ेल मोंटेरिओ

"लव आज कल" में एक भोली-भाली सी पंजाबन कुड़ी का किरदार निभाने के बाद ये ब्राज़ीलियाई अदाकारा गायब ही हो गयी. न इन्हें आज किसी ने देखा है न ही कल.

Source: grthitz

3. एमी जैक्सन

एमी 17 साल की उम्र में ही ब्रिटेन से भारत एक्ट्रेस बनने आ गयी थीं. उन्होंने प्रतीक बब्बर के साथ "एक दीवाना था" फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उन्हें ज़्यादा ऑफ़र्स नहीं मिले. खैर, अभी वो बॉलीवुड में तो नहीं, लेकिन तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगी हैं.

Source: wallpapers

4. लिंडा अर्सेनिओ

"काबुल एक्सप्रेस" से अपनी पारी शुरू करने वाली लिंडा टेक्सास से हैं. उन्हें आफ़ताब शिवदासानी के साथ "आलू चाट" फ़िल्म में काम ज़रूर मिला, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है.

Source: amazon

5. मीरा

पाकिस्तानी अदाकारा मीरा महेश भट्ट की नज़र में आ गयी थीं, जिसके बाद उन्हें "नज़र" फ़िल्म में काम मिला. लेकिन महेश भट्ट के साथ विवाद में आने के बाद उन्हें पाकिस्तान वापस जाना पड़ा. वहां वो ज़रूर काफ़ी पॉपुलर हैं, लेकिन बॉलीवुड में वो फ़्लॉप हो गयीं.

Source: dailypakistan

6. वीना मलिक

पाकिस्तान से आयीं, वीना हमेशा से ही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रही हैं. बिग बॉस शो में लोगों ने उनके तेवर देख ही लिए थे, लेकिन बॉलीवुड में स्टार बनने का उनका सपना शुरू होने से पहले ही ख़त्म हो गया. छोटे-मोटे रोल और कुछ आइटम नंबर्स के अलावा वीना ज़्यादा कुछ नहीं कर पायीं.

Source: hotstarz

7. बारबरा मोरी

इस मेक्सिकन अदाकारा को बॉलीवुड में बहुत ही अच्छा चांस मिला था. उन्होंने ह्रितिक रोशन के साथ बड़े बजट की फ़िल्म "काइट्स" में काम किया था, लेकिन इस फ़िल्म के फ़्लॉप होने के बाद वो भी फ़्लॉप हो गयीं. और तो और, ह्रितिक के तलाक के लिए भी बारबरा को ज़िम्मेदार माना जाता है.

Source: hdiphone
बॉलीवुड में किस्मत का चलता है खेल, कोई होता है हिट तो कोई होता है फ़ेल. यही इस इंडस्ट्री का दस्तूर है.

This article is curated from MTVIndia
Feature Image Source: donthavemuch2say

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया