महिला की छाती का माप एक मेल कॉन्सेटेबल थोड़ा और सीना फुलाओ..नहीं...थोड़ा और...शाबाश!

थोड़ा और सीना फुलाओ..नहीं...थोड़ा और...शाबाश! कुछ इस तरह की बातें राजस्थान के चितौड़गढ़ में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के दौरान मेल कॉन्सेटबल लड़कियों का फिज़िकल मेजरमेंट के दौरान कह रहे थे. ये सुनने में थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दरअसल फॉरेस्ट गार्ड के 57 पोस्ट के लिए 250 कैंडिडेट्स आए थे, इनमें 15 लड़कियां थीं. लड़कों के फिजिकल मेज़रमेंट के लिए दो मेल डॉक्टर और लड़कियों के लिए एक फीमेल डॉक्टर को लगाया गया था. हालांकि बाद में आरोपी डॉक्टर और वनकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया. कुछ और भी घटनाएं घटीं जिन्हें जान कर आप विचलित हो जाएंगे.

क्यों किया गया ऐसा?

नियम के अनुसार महिलाओं का फिजिकल मेजरमेंट सिर्फ़ महिला डॉक्टर ही ले सकती हैं, लेकिन तस्वीरों में साफ़ पता चल रहा है कि इस नियम की अनदेखी की गई. आरोपी डॉक्टर चाय पीने चली गई थीं, ऐसे में उन्होंने कॉन्सटेबल को ऐसा करने के लिए आदेश दिया.

अधिकारी और मंत्री मान रहे हैं ग़लती

-इस मामले पर ACF समीउल्लाह खान ने फीमेल डॉक्टर को दोषी बताया.
-वनमंत्री राजकुमार रिणवा का कहना है कि महिला डॉक्टर चाय पीने चली गई थी.

जांच के आदेश दिए जा चुके हैं

जब इस भर्ती का वीडियो महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए.
देश में इस तरह की घटना निंदनीय है. ऐसा होने का मतलब कि समाज में महिलाओं की भूमिका को अनदेखा किया जा रहा है. जबकि देश में इनकी आधी आबादी है. अब सरकार को आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
News Source: Bhaskar

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया