सेल्फ़ी लेने के जुनून में बीच पर जमा भीड़ ने डॉल्फ़िन के बच्चे को समुद्र से निकाल कर मार डाला
मामला
तब शुरू हुआ जब समुद्र किनारे मज़े कर रहे पर्यटकों ने दो डॉल्फ़िन्स को
देखा. लोगों ने फ़ौरन डॉल्फ़िन्स को पानी से बाहर खींचने की कोशिश की.
लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए. लेकिन इन लोगों के हाथ डॉल्फ़िन का एक
बच्चा आ गया और फ़िर क्या था वहां पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई. हर कोइ इस
बच्चे के साथ तस्वीर खींचने लगा. लेकिन कुछ देर बाद अचानक डॉल्फ़िन के
बच्चे ने हरकत करनी बंद कर दी. जब तक वो पर्यटक कुछ समझ पाते उसकी जान जा
चुकी थी.