शादी के बाद भी इन सितारों ने लिखी अजब प्रेम की गज़ब कहानी

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार किया नहीं जाता, बस हो जाता है. तभी तो बॉलीवुड के ये सितारे एक बार शादी करने के बाद फ़िर से दिल दे बैठे. ये प्यार होता ही ऐसा है, कि एक बार हो गया तो फ़िर कुछ भी नज़र नहीं आता. ये तो आप भी मानते होंगे कि बॉलीवुड में प्यार-मोहब्बत, शादी-तलाक़ बहुत बड़ी बात नहीं है, फिर भी जब प्यार के फूल फ़िल्मी गलियारों में खिलते हैं तो महक हमारे घरों तक पहुंच ही जाती है. इनके दिल की बातें आप समझें या फ़िर गप्पें मारकर उड़ा दें, लेकिन ये प्यार करने वाले डरते नहीं हैं, इसीलिए तो इन्होंने अपनी 'लव स्टोरी' पूरी करने के लिए कड़े फ़ैसले लेने में भी कोई कोताही नहीं की. आइए मिलाते हैं आपको इन सेलेब्रिटीज़ से:
1. आमिर खान
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी 15 साल पुरानी शादी को उस वक़्त तोड़ दिया, जब उन्हें फ़िल्म 'लगान' के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव से प्यार हो गया. इसके बाद आमिर ने किरण से शादी कर ली.
2. राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद राज उनसे मिले और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. राज कुंद्रा ने कविता के साथ तीन साल पुरानी शादी तोड़ ली और शिल्पा से शादी कर ली. अब उनका एक बेटा भी है.
3. बोनी कपूर
बॉलीवुड में संघर्ष के दिनों में श्रीदेवी को बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर ने रहने के लिए छत दी, लेकिन उनकी नाक के नीचे ही बोनी कपूर और श्रीदेवी का अफ़ेयर चलने लगा. फिर बोनी ने मोना कपूर को तलाक़ देकर श्रीदेवी से शादी कर ली. अब मोना कपूर इस दुनिया में नहीं हैं.
4. सैफ़ अली खान
छोटे नवाब सैफ़ अली खान ने अपनी पत्नी अमृता सिंह से 13 साल पुरानी शादी अपनी गर्लफ्रेंड Rosa Catalano के लिए तोड़ दी. लेकिन शायद नवाब का दिल बेबो (करीना कपूर) पर आ गया और उन्होंने करीना से शादी कर ली.
5. आदित्य पंचोली
कंगना रनौत से आदित्य का अफेयर किस टाइप का था, ये तो नहीं पता लेकिन आदित्य की पत्नी ज़रीना वहाब ने उनके अफ़ेयर की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में हंगामा खड़ा कर दिया था. खैर, आदित्य के कंगना से सम्बन्ध ख़त्म करने के बाद ज़रीना ने उन्हें माफ़ भी कर दिया.
6. धर्मेन्द्र
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेन्द्र ने पत्नी प्रकाश कौर के होते हुए भी हेमा को दिल दे दिया. हेमा से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म भी अपनाया. धर्मेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा. उनकी पहली पत्नी के बेटे सनी और बॉबी देओल हैं, जबकि हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं.
7. गोविंदा
गोविंदा 'हद कर दी आपने' फिल्म की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी को दिल दे बैठे थे. लेकिन उनका प्यार परवान चढ़े, इससे पहले ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बच्चों को लेकर घर छोड़ कर चली गईं. अपने परिवार को बचाने के लिए गोविंदा ने रानी मुखर्जी से सम्बन्ध तोड़ने में ही भलाई समझी.
8. करन सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु से अफेयर शुरू होने के बाद करन ने पत्नी जेनिफर विंजेट से तलाक मांग लिया. उनकी शादी 2012 में हुई थी और उन्होंने 2014 में रिश्ता ख़त्म करने के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी थी. हाल ही में खबर आई थी कि इनका तलाक फ़ाइनल हो गया है और अब बिपाशा के साथ करन शादी की प्लानिंग कर रहे हैं.
9. संजय कपूर
व्यवसायी संजय कपूर ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को तलाक़ दे दिया था. उनका पहली पत्नी से एक बेटा भी है. हालांकि करिश्मा से भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे. काफी समय से दोनों ने तलाक की अर्जी दे रखी थी, जिसे करिश्मा ने फ़िलहाल वापस ले लिया है.
10. जय मेहता
अपने ज़माने की बेहतरीन अदाकारा जूही चावला के पति जय मेहता भी शादीशुदा थे, लेकिन जूही से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक़ दे दिया. जय मेहता बिजनेसमैन हैं. वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर के को-पार्टनर भी हैं.
11. अनिल थडानी
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल ने भी अपनी पहली पत्नी नताशा को तलाक़ देकर रवीना से शादी की थी. उनका अफ़ेयर तब शुरू हुआ, जब अनिल फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर का काम किया करते थे.
12. आदित्य चोपड़ा
रानी मुखर्जी के पति और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य की पहली पत्नी पायल थीं, जिनसे उनका 2009 में तलाक़ हो चुका था. इसके बाद रानी मुखर्जी से उनका अफ़ेयर शुरू हुआ और शादी में बदल गया. अब इस कपल की एक बेटी भी है.
13. अनुराग कश्यप
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी दो बार मोहब्बत की है. अभिनेत्री कल्कि कोचलिन जिस समय बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं, उनका अनुराग से अफ़ेयर शुरू हुआ और कल्कि से शादी करने की ख़ातिर अनुराग ने अपनी पत्नी आरती बजाज से तलाक़ ले लिया.
14. राज बब्बर
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के अफ़ेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे, जबकि राज बब्बर शादीशुदा थे. शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना स्मिता से शादी कर ली थी. राज बब्बर की पहली पत्नी का नाम नादिरा जहीर है. हालांकि, स्मिता की जल्द मृत्यु के बाद राजबब्बर दुबारा अपनी पहली पत्नी के साथ रिश्ता निभाने लगे.
15 . सलीम खान
सलमान के पिता और लेखक सलीम खान भी पहली पत्नी सलमा के होते हुए हेलेन को दिल दे बैठे थे. खैर, इन्होंने बिना तलाक़ दिए ही दोनों पत्नियों के साथ रिश्ता निभाया है.
16. संजय खान
संजय खान और ज़ीनत अमान के अफ़ेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे. कहा जाता है कि दोनों ने चोरी-छुपे शादी कर ली थी. जीनत से मुलाकात के वक्त संजय खान शादीशुदा थे. संजय ने अपनी पत्नी ज़रीन को तलाक दिए बिना ही ज़ीनत से शादी कर ली थी.`


Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया