इन बुजुर्गों की लव स्टोरी पढ़कर आप कह उठेंगे कि ‘प्यार दीवाना होता है’
अमेजिंग है गूगल सीईओ के ससुर की लव स्टोरी
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के 73 साल के ससुर होलाराम हरियानी ने पिछले साल 65 साल की माधुरी शर्मा से शादी की. हरियानी की पत्नी नीलू की दो साल पहले मौत हो गई थी. वहीं, उनसे शादी करने वाली माधुरी शर्मा के पति राजेश और इकलौते बेटे की चार साल पहले मौत हो चुकी है. दोनों की सत्संग में मुलाकात हुई. बात हुई और फिर प्यार. आखिरकार 23 सितंबर को दोनों ने शादी कर ली.माधुरी दिल्ली से करीब दो साल पहले ही कोटा आईं. वहीं, पॉलिटेक्निक से रिटायर्ड प्रोफेसर हरियानी करीब सालभर से कोटा में हैं. उनकी बेटी अंजलि सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं. अंजलि के पति सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं। बातचीत के बाद विचार मिले तो दोनों बुजुर्गों ने शादी का फैसला लिया.
Source : Bhaskar.com
68 साल का दूल्हा और 62 वर्ष की दुल्हन, इनकी मोहब्बत का दुश्मन है ज़माना.
प्यार का ऐसा ही किस्सा पुष्कर में भी देखने को मिला, जब तीन विवाहित बेटों के 68 साल के पिता ने 62 साल की महिला मित्र चंद्रकांता से पुष्कर के एक मंदिर में शादी की. उन्होंने परंपरागत रूप से एक-दूसरे को अंगूठी व वरमाला पहनाई.शादी के बाद भजन लाल ने बताया था कि करीब 31 साल पूर्व उसकी पहली पत्नी व मां का किसी हादसे में एक साथ निधन हो गया था. उसके तीन पुत्र हैं। तीनों की शादी हो चुकी है. जबकि चंद्रकांता का विवाह 17 वर्ष की उम्र में हुआ, लेकिन उसके पति ने पहले ही दिन नकार दिया था. चंद्रकांता से भजनलाल की मुलाकात करीब पांच साल पूर्व हुई थी. चंद्रकांता की दर्द भरी दास्तां सुनकर भजनलाल ने उसे सहारा देने के लिए विवाह करने का फैसला किया.
Source: Bhaskar.com
28 साल की उम्र में हुआ प्यार, 62 साल बाद किया इज़हार
अमेरिका के सैन डिएगो के रहने वाले हॉवर्ड एटबरी 1950 में 28 साल की उम्र में 18 साल की सिंथिया रिग्स से कैलिफोर्निया में मिले थे. उस समय हॉवर्ड और सिंथिया दोनों ने एक साथ कुछ दिनों तक काम किया था. हॉवर्ड को सिंथिया से प्रेम हो गया, लेकिन तब सिंथिया का प्रेमी कोई और था, इसीलिए वो अपने प्रेम का इजहार नहीं कर पाया. काम के दौरान दोनों एक-दूसरे से कोड में नोट लिखकर बात करते थे. फिर सिंथिया दूसरे शहर चली गईं. दोनों कभी नहीं मिले.हॉवर्ड ने 62 साल बाद सिंथिया के नाम प्रेम पत्र लिखा. हॉवर्ड ने यह पत्र कोड में लिखा था. जब सिंथिया को यह खत मिला तो कोड देखकर उसे हॉवर्ड की याद आ गई. इसके बाद दोनों ने इतने साल बाद मई 2012 में मुलाकात की. आखिर दोनों की शादी हुई.
Source: Bhaskar.com
जब बांग्लादेश के 67 साल के रेल मंत्री ने की 29 साल की लड़की से शादी
2014 में बांग्लादेश के एक मंत्री काफी चर्चा में रहे। पर अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी की वजह से. 67 वर्षीय रेल मंत्री मुजिबुल हक ने खुद से 38 साल छोटी लड़की से शादी रचाई थी. कोमिला में एक भव्य समारोह में 29 वर्षीय होनुफा अख्तर रिक्ता के साथ मुजिबुल शादी के बंधन में बंधे.
Source: Bhaskar.com
प्रोफेसर को 30 साल छोटी स्टूडेंट से हुआ था प्यार
बिहार के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली के बीच 30 साल का अंतर था. पहली बार क्लासरूम में दोनों की मुलाकात हुई थी. 2004 में मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था, जिसमें जूली भी पहुंची थी. जूली ने प्रोफेसर को प्रपोज किया था. मटुकनाथ के मुताबिक, एक दिन जूली का फोन आया और उसने कहा कि वो मुझे पसंद करती हैं और मुझसे शादी करना चाहती हैं. हालांकि, मटुकनाथ ने जूली को समझाया कि ऐसा पॉसिबल नहीं था, वे शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे. पर धीरे-धीरे मटुक भी जूली से प्यार करने लगे.जूली के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से प्रोफेसर को पटना यूनिवर्सिटी ने सस्पेंड कर दिया था. बाद में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. उनकी लव स्टोरी पूरे देश में चटखारे लेकर सुनाई जाने लगी. मटुकनाथ की पत्नी को जब उनकी खबर लगी तो उन्होंने दोनों को जेल भिजवा दिया था. जेल से छूटने के बाद दोनों की लाइफ सामान्य हो गई. अब मटुकनाथ का जूली के साथ लिव इन का रिश्ता है.