नरेंद्र मोदी की तरह इस शख़्स ने भी चाय बेच कर रच डाला इतिहास

चाय को हिन्दुस्तान का सबसे सफ़ल पेय पदार्थ माना जाता है. इसे पीने वाले तो सफ़ल होते ही हैं, बेचने वाले तो उनसे ज़्यादा सफ़ल होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जिता-जागता उदाहरण हैं. प्रधानमंत्री की तरह देश में एक और शख़्स हैं जो चाय बेच कर सफ़ल हुए हैं.



ये कहानी 28 साल के सोमनाथ गिराम की है. कल तक लोग उन्हें एक चाय बेचने वाले के तौर पर जानते थे लेकिन आज लोग उनसे मिलने को आतुर हैं. लोग अब उनकी दुकान पर चाय पीने के लिए नहीं, बल्कि बधाई देने के लिए मिलना चाह रहे हैं. क्योंकि सोमनाथ गिराम अब चाय वाले से चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं. आइए जानते हैं सोमनाथ ने सफ़लता के झंडे कैसे गाड़े.

मौका सबके पास होता है

जो लोग असफ़लता के बाद ज़िंदगी में संसाधनों का रोना रोते हैं वो दरअसल संसाधनों पर नहीं अनजाने में अपनी कमियों पर रोते हैं, और इस बात को सोमनाथ गिराम ने साबित भी किया है. कल तक लोगों को चाय पिलाने वाले सोमनाथ ने बेहद कठिन माने जाने वाली सीए की परीक्षा पास कर ली है. सोमनाथ को फाइनल परीक्षा में 55 फीसदी अंक हासिल हुए.

महाराष्ट्र सरकार ने बनाया 'Brand Ambassador'

आप माने या न माने लेकिन जो ख़ुद की मदद करता है, ख़ुदा भी उसकी मदद करता है. इधर सोमनाथ का सीए का रिजल्ट आया और उधर राज्य सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र सरकार की Earn and Learn स्कीम का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त करने की घोषणा कर दी.

कौन है सोमनाथ?

सोमनाथ पुणे के एक छोटे से गांव सांगवी का रहने वाला है. सोमनाथ में बचपन से ही पढ़-लिख कर कुछ बनने की चाहत थी. लेकिन गरीबी की वजह से उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई. मजबूरन सोमनाथ को घर की गरीबी दूर करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ा और पुणे के सदाशिव पेठ इलाके में एक छोटी सी चाय की दुकान खोल ली.

कहते हैं न! ग़रीबी की भूख बहुत ख़तरनाक होती है. ऐसे में लम्बे समय तक खाना न मिले तो सामने वाला कुछ भी करने को तैयार हो जाता है. अब सोमनाथ को ही देख लीजिए, पढ़ने की चाहत तो थी, पर पैसे नहीं थे, लेकिन जज़्बा था. सोमनाथ की इस सोच को हमें सलाम करना चाहिए.
Story Source: indianexpress

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया