मास्टर अपनी छात्रा को ले हुआ फरार

पटना के दानापुर में एक ट्यूशन टीचर द्वारा अपनी ही नाबालिग छात्रा को लेकर भागने का मामला सामने आया । टीचर और छात्रा को जबलपुर स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार के लिया गया । दानापुर पुलिस टीम दोनों को जबलपुर से बरामद करने के लिए रवाना हो चुकी है ।
              गिरफ़्तार होने के पश्चात दोनों के बयान के अनुसार ट्यूशन टीचर संतोष कुमार अपनी नाबालिग छात्रा को पढ़ाया करता था । इसी बीच दोनों का प्रेम - प्रसंग चल पड़ा । यह इतना आगे बढ़ गया कि ट्यूशन टीचर अपनी इस नाबालिग़ छात्रा को लेकर फ़रार हो गया । दोनों पटना के भागने के बाद पहले नागपुर पहुंचे, फिर वहां से जबलपुर चले गए और वहां से भी ट्रेन से कहीं और जाने की योज़ना बना रहे थे कि रेलवे पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया ।
                  दोनों के फ़रार होने के संबंध में नाबालिग छात्रा के परिजनों ने दानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। उनके गिरफ़्तारी के बाद जबलपुर पुलिस ने दानापुर पुलिस को उन दोनों की बरामदगी की खबर दे दी । दानापुर पुलिस ज़ल्द ही उन्हें दानापुर ले आएगी ।


Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> 111 दिनों में 11 देशों की यात्रा कर के इस भारतीय परिवार ने फैमिली हॉलिडे के मायने बदल दिए

>> 21 ऐसी चीज़ें जिन्हें 90 के दशक में पैदा हुआ हर बच्चा आज मिस करता है